भोपाल में जनगणना के कारण सरकारी कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 अप्रैल 2026:
भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत भोपाल जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य 1 मई, 2026 से 30 मई, 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला भोपाल द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसी के साथ सरकारी कर्मचारियों के समस्त प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Census Duty in Bhopal: All Types of Leave for Government Employees Restricted

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर जिला भोपाल द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि, जनगणना कार्य की महत्ता को देखते हुए, इस कार्य में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर 01 मई से 30 मई 2026 तक पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश के अनुसार, इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश पर विचार किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित विभाग प्रमुखों या कार्यालय प्रभारियों को अद्योहस्ताक्षरकर्ता (कलेक्टर) से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

राष्ट्रीय कार्य की तैयारी यह कार्रवाई जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशों और मध्यप्रदेश राजपत्र में 23 जनवरी 2026 को प्रकाशित अधिसूचना के परिपालन में की जा रही है। प्रशासन ने इस कार्य को अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा में संपादित करने के निर्देश दिए हैं, और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!