भोपाल, 27 मार्च 2026: जबलपुर से भोपाल होते हुए दिल्ली जाने वाली श्री धाम एक्सप्रेस अब थोड़ी आरामदायक हो गई है। DRM भोपाल ने बताया कि इस ट्रेन में अब आईसीएफ के स्थान पर एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। इसके कारण ट्रेन की स्पीड बढ़ जाएगी और एलएचबी कोच यात्रियों के लिए आरामदायक होंगे।
प्रारंभिक तिथि से प्रभावी रेलगाड़ियाँ एलएचबी कोच में परिवर्तित :-
1) गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर - निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर से दिनाँक 30 मई 2026 से एलएचबी कोच के साथ चलेगी।
2) गाड़ी संख्या 12191 निजामुद्दीन - जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन निजामुद्दीन से दिनाँक 31 मई 2026 से एलएचबी कोच के साथ चलेगी।
परिवर्तित एलएचबी कोच कंपोजीशन :-
इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय, 05 वातानुकूलित तृतीय, 01 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी, 07 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच पारंपरिक (आईसीएफ) कोचों की तुलना में अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित होते हैं। इनमें उच्च गति पर संचालन की क्षमता होती है तथा ये वजन में भी हल्के होते हैं। नए डिज़ाइन में तैयार किए गए ये कोच यात्रियों को अधिक सुखद और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करते हैं।

.webp)