Fact check: छिंदवाड़ा एक्सीडेंट वाली बस परफेक्ट फिट थी, फिटनेस और बीमा सब अपडेट है

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 मार्च 2026
: छिंदवाड़ा में हुई हृदयविदारक दुर्घटना के बाद इन्वेस्टिगेशन शुरू हो गई है और इस इन्वेस्टिगेशन में सबसे पहले तथ्य यह निकाल कर आया है कि, एक्सीडेंट को कवर करने वाले छिंदवाड़ा के पत्रकार ने अति उत्साह में गलत जानकारी प्रसारित कर दी जिसके कारण दैनिक भास्कर जैसे अखबार की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो गई। जांच में पाया गया है कि जो बस एक्सीडेंट का शिकार हुई उसकी फिटनेस और बीमा सब अपडेट है। 

दैनिक भास्कर में क्या दावा किया है

दैनिक भास्कर, जबलपुर में जो समाचार प्रकाशित हुआ है उसमें बताया गया है कि, छिंदवाड़ा आरटीओ में रजिस्टर्ड MP28 P 0321 नंबर वाली इस बस का फिटनेस सर्टिफिकेट साढ़े तीन साल पहले ही खत्म हो चुका है। आरटीओ की वेबसाइट के मुताबिक, बस के मालिक ने आखिरी बार साल 2022 में फिटनेस सर्टिफिकेट लिया था, जो 23 नवंबर 2023 को खत्म हो गया। इंश्योरेंस भी 2022 में खत्म हो चुका है। आज जब इस स्थिति की जांच की गई तो पाया गया कि, उपरोक्त जानकारी गलत है। 

एक्सीडेंट वाले दोनों वाहनों की फिटनेस अपडेट है

छिंदवाड़ा आरटीओ में रजिस्टर्ड बस नंबर MP28 P 0321 की वास्तवित फिटनेस 10 फरवरी 2027 तक है। बीमा की वैधता को प्रकाशित वर्ष 2022 बताया गया है जब की इसकी वैधता इसकी वर्तमान वैधता वर्ष 01 फरवरी 2027 तक है। बस की सीटिंग कैपेसिटी 48 बताई गई है जबकि कैपेसिटी 52 है। हालांकि बस में केवल 47 यात्री सवार थे। जिस पिकअप वाहन से एक्सीडेंट हुआ वह lmv ट्रक MP28 JD 1279 की फिटनेस वैधता 02 December 2027 है एवं बीमा वैधता 30 मार्च 2026 है। उक्त जानकारी mariavahan app के माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा सत्यापित की जा सकती है।

भास्कर वालों से गलती कैसे हो गई

दरअसल उन्होंने परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट mis.mptransport.org पर जाकर जानकारी चेक की। इसके कारण उनको अपडेट जानकारी नहीं मिली। यदि वह आरटीओ से सीधे सवाल करते तो शायद इस गलतफहमी का शिकार ना होते। सूत्रों ने बताया कि अपडेट जानकारी mariavahan app पर मिलती है। पुरानी वेबसाइट mis.mptransport.org पर केवल पुराना रिकॉर्ड मिलता है। पुरानी वेबसाइट इसलिए संचालित की जा रही है ताकि लोग पुराना रिकॉर्ड चेक कर सकें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!