RGPV BHOPAL कैंटीन कांड: कर्मचारी छिपकली को शिमला मिर्च बताकर खा गया या छात्र ने शिमला मिर्च को छिपकली बताया

Updesh Awasthee
chef-eats-lizard-found-in-rgpv-bhopal-university-mess-food
भोपाल, 23 मार्च 2026 :
पढ़ाई नहीं बल्कि लड़ाई के लिए बदनाम राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल की UIT कैंटीन में हंगामा हो गया। वीडियो वायरल हुआ और डायरेक्टर ने जांच कमेटी बना दी। इस कमेटी को केवल इतना पता करना है कि, क्या कैंटीन का कर्मचारी छिपकली को शिमला मिर्च बताकर खा गया था या फिर छात्र ने शिमला मिर्च को छिपकली बताकर बवंडर मचाया है। 

RGPV Canteen Controversy: Was It a Lizard in Food or a Capsicum?

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र कैंटीन में खाना खा रहे हैं। एक छात्र को अपनी थाली में संदिग्ध दिखा। करीब से देखने पर यह छिपकली जैसा बताया। पूछने पर कर्मचारी ने इसे शिमला मिर्च बताया। छात्र ने पैर जैसी आकृति दिखाते हुए इसे छिपकली कहा- लेकिन कर्मचारी ने उसे उठाकर खुद खा लिया और शिमला मिर्च होने का दावा किया। छात्रों का कहना है कि बचा हिस्सा अब भी संदिग्ध दिख रहा था। मामला सामने आने पर यूआईटी डायरेक्टर ने जांच कमेटी गठित कर दी है। उधर, कैंटीन संचालक का कहना है कि छात्रों के आरोप गलत हैं।

कैंटीन के संचालक सुनील अग्रवाल का कहना है कि, कर्मचारी पूरी तरह स्वस्थ है। थाली में छिपकली नहीं, शिमला मिर्च थी। कर्मचारी ने मेरे सामने ही छात्र की शंका दूर करने उसे खाया। कर्मचारी पूरी तरह स्वस्थ है। शिमला मिर्च के बीच रेशे और दाने होते हैं। छिपकली होती तो कर्मचारी क्यों खाता। 
chef-eats-lizard-found-in-rgpv-bhopal-university-mess-food

डॉ. एसएस भदौरिया, डायरेक्टर, यूआईटी आरजीपीवी का कहना है कि, वीडियो प्राप्त हुआ है। इस मामले में जांच कमेटी बना दी गई है। कैंटीन संचालक के अनुसार शिमला मिर्च थी। जांच में हकीकत सामने आएगी। अभी तक किसी के बीमार होने की शिकायत नहीं मिली है। संभवतः यह अंतिम कार्य दिवस की घटना है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!