भोपाल, 25 मार्च 2026: मध्यप्रदेश के ओजस्वी और संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन आज पूरे प्रदेश में सेवा, समर्पण और अपार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन-जन के लाडले मुख्यमंत्री ने अपने इस विशेष दिन को सत्ता के आडंबर से दूर, समाज के उन वर्गों के साथ साझा किया जो उनके हृदय के सबसे करीब हैं।
दिव्यांग बच्चों को गिफ्ट के साथ बहनों की पंचायत का ऐलान
बच्चों और बहनों के बीच मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाते हुए एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर दिव्यांग बच्चों को आमंत्रित किया और उनके साथ आत्मीय संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों को उपहार भेंट करते हुए उन्होंने उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इतना ही नहीं, डॉ. यादव ने प्रदेश की नारी शक्ति के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए घोषणा की है कि जल्द ही भोपाल निवास में 'बहनों की पंचायत' आयोजित की जाएगी। बहनों से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आत्मीय प्रेम और अटूट विश्वास के लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे।
PM Modi to Yogi: Powerful Messages for CM Mohan Yadav on His Birthday
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और कर्मठ कार्यशैली की गूँज आज दिल्ली तक सुनाई दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. यादव को बधाई देते हुए कहा कि "वे मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण पहलों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं"। प्रधानमंत्री के यह शब्द काफी महत्वपूर्ण हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश में हो रहे जनकल्याण के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने डॉ. यादव के 'ऊर्जावान नेतृत्व' और 'जनसेवा के प्रति समर्पण' की विशेष सराहना की है।
जन-जन में उल्लास, विकास का संकल्प
राजधानी भोपाल से लेकर प्रदेश के सुदूर जिलों तक, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोग अपने प्रिय मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं। शुभकामनाओं के संदेशों में डॉ. यादव के सरल स्वभाव और विकासोन्मुखी विजन को रेखांकित किया गया है, जो मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 का जन्मदिन सेवा और संवेदना के संग मनाया गया।
— Collector Mandla (@MandlaCollector) March 25, 2026
जनकल्याण की पहल के बीच कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने जिला अस्पताल में आज यादव परिवार में जन्मे नवजात बच्चे का नाम “मोहन” रखकर खुशी को यादगार किया।@JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @SampatiyaUikey pic.twitter.com/8qub5CBhdB
बाबा महाकाल के आशीर्वाद से अभिषिक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आज प्रगति, सुशासन और समावेशी विकास के एक नए युग की ओर कदम बढ़ा रहा है।
डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश के सर्वांगीण में अग्रणी हैं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों में अग्रणी हैं। उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। प्रभु महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और प्रफुल्लित जीवन की कामना करता हूं।
शिवराज सिंह ने डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश का कुशल नेतृत्वकर्ता बताया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की आत्मीय बधाई। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे, सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली व आनंद उत्तरोत्तर बढ़े, यही कामना करता हूं। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु आपका समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता निरंतर जनमानुष को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। कामना है कि आप इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर अग्रसर करते रहें। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।
राष्ट्र की सेवा में समर्पित मुख्यमंत्री: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हार्दिक जन्मदिन की शुभकामनाएं। कामना है कि आपका नेतृत्व राज्य को निरंतर प्रगति, समृद्धि और समावेशी विकास की ओर मार्गदर्शन करता रहे। आपको अच्छा स्वास्थ्य, असीम शक्ति तथा राष्ट्र की सेवा में समर्पित और भी कई वर्षों की शुभकामनाएं। केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान ने कहा, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। महाकाल की कृपा से आप सदैव ऊर्जावान और जनसेवा के प्रति समर्पित रहें। आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे, इसी शुभेच्छा के साथ आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना है।
योगी आदित्यनाथ ने डॉ मोहन यादव को ऊर्जावान नेतृत्व बताया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा जनसेवा को समर्पित, ऊर्जावान नेतृत्व के धनी, मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ तथा सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है। उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं कर्मठ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

.webp)



.webp)
.webp)