व्हाट्सएप का नया फीचर भारत में टंटे की जड़, फिर भी जानिए ग्रुप मेंबर टैग को कैसे जोड़ते, एडिट या डिलीट करते हैं

Updesh Awasthee
टेक्निकल न्यूज़ डेस्क, 25 मार्च 2026
: व्हाट्सएप की तरफ से एक मैसेज आपको भी आया होगा जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप में मेंबर टैग के बारे में एक छोटा सा वीडियो दिखाई दे रहा है। यह एक शानदार फीचर है लेकिन भारत की दृष्टि से देखा तो टंटे की जड़ है। फिर भी यदि आप जानना चाहते हैं कि, व्हाट्सएप ग्रुप में मेंबर टैग कैसे जोड़ते हैं, और इसको एडिट एवं डिलीट कैसे करते हैं। या फिर आप जानना चाहते हैं कि यह नया फीचर भारत में टंटे की जड़ क्यों है तो आपके सवाल का जवाब इस न्यूज़ में बिल्कुल सरल शब्दों में मिल जाएगा। दूसरे वाले प्रश्न का जवाब मिल जाए तो कृपया इस न्यूज़ की लिंक को सोशल मीडिया पर अपने विचारों के साथ शेयर कीजिएगा:-

WhatsApp’s New Feature Sparks Debate in India: How to Add, Edit or Delete Group Member Tags

सबसे पहली बात तो यह की हो सकता है आपके पास मैसेज आया हो लेकिन अभी यह फीचर आपके मोबाइल में रोल आउट ना हुआ हो। यदि ऐसा है तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। व्हाट्सएप में स्पष्ट किया है कि, यह फ़ीचर सिर्फ़ कुछ डिवाइसों पर ही उपलब्ध है और हो सकता है कि अभी आपके लिए उपलब्ध न हो। हमारा सुझाव है कि आप अपने डिवाइस पर WhatsApp को नए वर्जन पर अपडेट करें, ताकि फ़ीचर के उपलब्ध होते ही आप उसका इस्तेमाल कर सकें।
WhatsApp number tag

व्हाट्सएप ग्रुप मेंबर टैग के माध्यम से आप अपने बारे में ज्यादा जानकारी जोड़ सकते हैं या फिर ग्रुप में अपनी भूमिका के बारे में बता सकते हैं। यदि किसी संगठन का व्हाट्सएप ग्रुप है तो सभी लोग अपने वर्तमान पद बता सकते हैं। इसको ग्रुप के सभी मेंबर्स देख सकेंगे। जैसा कि आप देख सकते हैं, ग्रुप मेंबर टैग में दी गई जानकारी आपका नाम के नीचे और ग्रुप मेंबर लिस्ट में भी दिखाई देगी। सबसे मजेदार बात यह है कि हर ग्रुप में आप अपनी भूमिका अलग-अलग दर्ज कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि, जब आप ग्रुप में मैसेज करते हैं तो सबको पता चल जाता है कि आप कौन है। बड़ी संख्या वाले व्हाट्सएप ग्रुप में यह काफी उपयोगी होता है। 

How to add member tags in a WhatsApp group

  • Open the group chat and tap on the group name.
  • Scroll down to the member list and tap on 'Add Member Tag'.
  • Enter a name of your choice for your tag.
  • Tap on 'Save'.

मेंबर टैग एडिट कैसे करें

  • ग्रुप चैट खोलें और ग्रुप के नाम पर टैप करें।
  • मेंबर की लिस्ट स्क्रॉल करें।
  • अपने नाम पर टैप करें।
  • मेंबर टैग एडिट करें पर टैप करें।
  • अपने टैग के लिए अपनी पसंद का नाम लिखें।
  • सेव करें पर टैप करें। 

How to Delete WhatsApp Group Member Tags

  • आप किसी भी समय अपने ग्रुप Member Tag को डिलीट कर सकते हैं।
  • ग्रुप चैट खोलें और ग्रुप के नाम पर Tab करें।
  • मेंबर की List स्क्रॉल करें।
  • अपने Name पर टैप करें।
  • मेंबर टैग Edit करें पर टैप करें।
  • Delete करें पर टैप करें।

यह वाला फीचर भारत में टंटे की जड़ है

व्हाट्सएप में फीचर तो बहुत बढ़िया निकला है लेकिन भारत की दृष्टि से देखा जाए तो यह टंटे की जड़ है। दरअसल व्हाट्सएप वालों ने सभी मेंबर्स को आजादी दे दिए कि वह ग्रुप में अपनी भूमिका खुद तय कर सकते हैं। यहां प्रॉब्लम यह है कि लोग व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी ऐसी ऐसी भूमिकाएं तय करेंगे, कि इसी बात को लेकर कई लोगों में लड़ाई झगड़ा हो जाएंगे। भारत में भूमिका वाले कॉलम में, ऐसी भूमिकाएं लिखी दिखाई देगी, इसके बारे में व्हाट्सएप वालों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

ध्यान दें: आपका टैग की 30 कैरेक्टर से ज़्यादा लंबा नहीं हो सकता। आप मेंबर टैग के लिए खास कैरेक्टर, चेकमार्क या लिंक का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!