मैहर के मंदिर में मंत्री राधा सिंह द्वारा वीआईपी दर्शन पूजा, VIDEO VIRAL, पब्लिक की तीखी प्रतिक्रियाएं

Updesh Awasthee
मैहर, 25 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के मैहर स्थित मां शारदा देवी का मंदिर, मध्य प्रदेश का सबसे लोकप्रिय है माता मंदिर है। नवरात्रि में सभी प्रकार के विप दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन मंत्री राधा सिंह ने सीधे गर्भगृह में प्रवेश किया और केवल दर्शन नहीं बल्कि काफी देर तक पूजा भी की। यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसको लेकर पब्लिक की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। 

पब्लिक को VIP दर्शन ऑफर करने वाले चार गिरफ्तार

एनडीटीवी के एक्जीक्यूटिव एडिटर श्री अनुराग द्वारे ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की है। रमाकांत पटेल का कहना है कि, यह मंत्री हैं, इनके सामने इंसानों की क्या हैसियत। यदि यह ठान लें कि मंदिर नहीं जाना है तो मंदिर को खुद इनके पास आना पड़ेगा। मजेदार बात यह है कि इसी दौरान मैहर की पुलिस ने चार ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो श्रद्धालुओं को निर्धारित फीस (₹500) के बदले में VIP दर्शन ऑफर कर रहे थे।

मंदिर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है 

मंत्री राजा सिंह के वीडियो के साथ मंदिर प्रशासन का वह आदेश भी वायरल हो रहा है जिसमें, वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें लिखा है कि विश्व प्रसिद्ध माँ शारदा देवी मंदिर मैहर में, मातारानी का चैत्र नवरात्रि मेला दिनांक 19-03-2026 से 27-03-2026 तक आयोजित रहेगा। नवरात्रि मेला के उपलक्ष्य में माँ शारदा के दर्शन हेतु, देश-विदेश के कोने-कोने से, प्रतिदिन लाखों की संख्या में, श्रद्धालु भक्तों का आगमन होता है। नवरात्रि मेला अवधि में, दूर-दूर से आये श्रद्धालु भक्तों को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो इसलिये वही.आई.पी. दर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

पब्लिक का कहना है कि मंदिर प्रशासन मजबूर है। वह मंत्री के सामने कुछ नहीं कर सकता है। मंत्री को प्रतिबंध के नियमों का पालन करना चाहिए था परंतु, एक महिला होने के बावजूद श्रीमती राधा सिंह ने न केवल वीआईपी दर्शन किए बल्कि गर्भगृह क्षेत्र में अतिक्रमण करके काफी देर तक पूजा भी करती रही। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उनके समर्थक मंदिर परिसर पर कब्जा किए रहे। उनके खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!