मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित, DPI भोपाल से कुशवाह OUT प्रमोद कुमार IN

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। यह मौसमी छुट्टियां विद्यार्थियों के लिए अलग और शिक्षकों के लिए अलग घोषित की गई है। 

Double Update in MP Schools Education: Summer Holidays Declared, DPI Bhopal - Kushwah Out, Pramod Kumar In

दिनांक 24 मार्च 2026 की तारीख में श्री प्रमोद सिंह उपसचिव स्कूल शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर से की गई घोषणा में बताया गया है कि विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 1 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा। जबकि शिक्षकों के लिए दिनांक 1 मई से 31 मई तक रहेगा। दिनांक 1 जून को शिक्षक, अपने स्कूल में उपस्थित होंगे और नवीन सत्र के लिए निर्देशानुसार काम करेंगे। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग ने अन्य छुट्टियों की घोषणा भी की है:- 

स्कूलों में दशहरा दिवाली की छुट्टी

दशहरा की छुट्टी 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर।
दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर। 
और सर्दियों की छुट्टी यानी शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक के लिए घोषित किए गए हैं। 
उपरोक्त तीनों अवकाश विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए समान रूप से लागू किए गए हैं।

DPI भोपाल से कुशवाह OUT प्रमोद कुमार IN

लोक शिक्षण संचालनालय में, स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा बड़ा बदलाव किया गया है। श्री डीएस कुशवाहा को संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के पद से हटकर संचालक राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान बना दिया गया है। और इस पद पर विराजमान श्री प्रमोद कुमार सिंह को संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के पद पर नियुक्त किया गया है। सरल शब्दों में - संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के पद पर श्री डीएस कुशवाह को हटाकर श्री प्रमोद कुमार सिंह को नियुक्त कर दिया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!