PM मोदी ने CM मोहन के किसान कल्याण हेतु D16 आइडिया को अप्रिशिएट किया

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली गए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। सौजन्य मुलाकात थी, लेकिन उन्होंने पीएम को बताया कि प्रदेश में इस साल किसान कल्याण वर्ष चल रहा है। मध्य प्रदेश के किसानों की कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से 16 विभागों की चेन तैयार की है, इस आइडिया को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अप्रिशिएट किया।

मोहन भैया खुश, मोदी का आशीर्वाद मिल गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इस साल में ढेर सारे प्रोग्राम किए हैं (खेती को बेहतर बनाने के, किसानों की कमाई बढ़ाने के, गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के) कृषि विभाग, पशुपालन, मछली पालन, बागवानी कुल 16 डिपार्टमेंट को जोड़कर काम चल रहा है। पीएम मोदी ने इन सबकी तारीफ की और आगे बढ़ने के लिए अच्छा गाइडेंस भी दिया। मोहन यादव ने खुशी जताई कि पीएम का आशीर्वाद मिल गया, अब आगे अच्छे रिजल्ट आएंगे।

मध्य प्रदेश सरकार का इन चारों के लिए फुल फोकस है

उन्होंने ये भी कहा कि हमारी सरकार पीएम मोदी के रास्ते पर चल रही है। किसान, महिला, गरीब और युवा, इन चारों के लिए फुल फोकस है। केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं, तो मध्य प्रदेश में निवेश आएगा, नौकरियां बढ़ेंगी और किसानों का भला होगा।

दिल्ली में ही मुख्यमंत्री ने संसद भवन घूमा और कई सांसदों से मिले। उनसे प्रदेश के डेवलपमेंट, केंद्र-राज्य के कोऑर्डिनेशन और लोगों के फायदे के मुद्दों पर बात की। कुल मिलाकर, सरकार कह रही है कि विकास के काम तेजी से चल रहे हैं और किसानों को मजबूत करने पर खास जोर है।

बस इतनी सी बात है, लेकिन किसानों के लिए ये काफी मायने रखती है!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!