मध्य प्रदेश किसान मोर्चा 7 दिवसीय किसान सेवा पखवाड़ा मनाएगा

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 मार्च 2026:
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक 7 दिवसीय ‘किसान सेवा पखवाड़ा’ अभियान व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि यह अभियान किसानों के प्रति सेवा, सम्मान और समर्पण की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

श्री छाबड़ा ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 23 एवं 24 मार्च को प्रदेश के 62 मंडियों में किया जाएगा। इस दौरान किसानों के लिए प्याऊ (शीतल जल सेवा) तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे किसानों को राहत एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने बताया कि 25 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन उन्नत कृषक, जैविक कृषक, बागवानी कृषक, पशुपालक एवं प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम किसानों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने और उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

अभियान के अंतिम चरण में 29 मार्च को प्रदेश की 62 मंडियों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसान बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे और उनसे प्रेरणा प्राप्त करेंगे।

किसान मोर्चा का यह ‘किसान सेवा पखवाड़ा’ प्रदेशभर में किसानों के बीच संवाद, सेवा और सम्मान का संदेश लेकर जाएगा तथा संगठन और किसान समुदाय के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!