अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने भोपाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन का ऐलान किया

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 मार्च 2026
: अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि “एक मंच एक परिवार” के बैनर तले प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 30 मार्च को भोपाल स्थित आंबेडकर पार्क में ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे।

Atithi Shikshak samanvay Samiti Announces ‘Historic Protest’ in Bhopal

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिथि शिक्षकों के हित में गुरुजियों की तर्ज पर नीति बनाने, सीधी भर्ती में बोनस अंक देने तथा वार्षिक अनुबंध के माध्यम से भविष्य सुरक्षित करने की घोषणा की गई थी। किन्तु आज तक इन घोषणाओं पर कोई ठोस आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे अतिथि शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भी अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित कराने का आश्वासन दिया गया था। वर्तमान में भी प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद वादों का क्रियान्वयन न होने से अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

संगठन के पदाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह एवं सुनील सिंह चौहान ने कहा कि सभी अतिथि शिक्षक एकजुट होकर सरकार की वादाखिलाफी का विरोध करेंगे और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक अतिथि शिक्षकों को भोपाल पहुंचने के लिए प्रेरित करें।

वरिष्ठ पदाधिकारी नोखेलाल तिवारी एवं राकेश मिश्रा ने भी सभी अतिथि शिक्षकों से इस आंदोलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

संघ के संयोजक बलभद्र सिंह एवं रिपुदमन तिवारी को आंदोलन की सफलता हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनके साथ केशरी यादव, बिहारी सिंह, के.पी. गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को भी आंदोलन को सफल बनाने का दायित्व दिया गया है।

यह आंदोलन अतिथि शिक्षकों के अधिकार और भविष्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!