मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस, उर्वरक एवं अन्य की आपूर्ति के लिए तीन मंत्रियों की नियुक्ति

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 10 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य पूर्व एशिया में चल रहे घटनाक्रम से मध्य प्रदेश एवं उसके निवासियों को सुरक्षित करने के लिए तीन मंत्रियों की नियुक्ति की है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। 

Madhya Pradesh Appoints Three Ministers to Oversee Supply of Petrol, Diesel, LPG and Fertilisers

मंत्रालय की सूचना में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम एवं मध्य पूर्व एशिया की स्थिति का मध्य प्रदेश पर पड़ने वाले प्रभाव की निगरानी और उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए निम्न अनुसार मंत्रिमंडल समिति का गठन किया गया है: 
1. श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
2. श्री गोविन्द सिंह राजपूत, मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
3. श्री चेतन्य काश्यप, मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग 

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के द्वारा जारी सूचना का सरल हिंदी में आशय यह है कि, उपरोक्त तीनों मंत्री:- 
अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम पर नजर रखेंगे और भारत सरकार की ओर से निर्देश प्राप्त करेंगे। 
  • मिडिल ईस्ट में मध्य प्रदेश के निवासियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे और उनकी स्थिति की समीक्षा करेंगे। 
  • मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादन (पेट्रोल डीजल एवं अन्य), एलपीजी गैस, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेंगे। 
  • मंत्रियों की यह समिति भारत सरकार से प्राप्त प्राप्त निर्देशों पर मध्य प्रदेश सरकार को अपनी अनुशंसा देगी। 

अपर मुख्य सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग समिति के सदस्य सचिव होंगी। वित्त विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग एवं सम्बंधित विभागों के भारसाधक सचिव समिति में स्थायी आमंत्रित होंगे। 

कुल मिलाकर बात यह है कि मिडिल ईस्ट में रहने वाले मध्य प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित करना, मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस, अन्य पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक और आपूर्ति की चिंता करना इन तीनों मंत्रियों की जिम्मेदारी है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!