भोपाल, 10 मार्च 2026 : जिला रोजगार अधिकारी भोपाल श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि बेरोजगार युवक/युवतियों के लिये रोजगार (युवा संगम) मेला के लिए जॉब फेयर, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 13 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक भोपाल इंस्ट्रीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज बंगरसिया,भोपाल में किया जाएगा।
Looking for a Job? Bhopal Rojgar Mela March 2026 Date Officially Announced
उन्होंने अभ्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षत्कार के लिए उपस्थित हो,भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षत्कार के समय कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त करे तथा अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय,भोपाल से संपर्क कर सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि युवा संगम रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं, स्नातक, आईटीआई बीई, बी.एड, डी.एड. एवं आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक भर्ती में शामिल हो सकते हैं। रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न निजी कम्पनियाँ साक्षात्कार के माध्यम से चयन कर 700 पदों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। समाचार क्रमांक/195/015 / विजय/अरुण शर्मा।

.webp)