भोपाल समाचार, 21 मार्च 2026: मध्य प्रदेश की 23000 ग्राम पंचायत में काम कर रहे ग्राम रोजगार सहायकों के लिए गुड न्यूज़ है। ग्रामीण क्षेत्रों में इनको सहायक सचिव कहा जाता है। यदि इसी आधार पर बात करें तो इनको सचिव के पद पर प्रमोशन प्राप्त करने के लिए चयन परीक्षा में शामिल होना होगा। गुड न्यूज़ यह है कि, इनको सभी श्रेणियां में 50% आरक्षण मिलेगा। इसका मतलब हुआ की जाति विशेष के लिए आरक्षित सीटों में से 50% सीट ग्राम रोजगार सहायकों के लिए आरक्षित हो जाएंगी।
MP Introduces 50% Reservation Across Categories in Selection Exam for Assistant Secretaries’ Promotion
सरकार ने मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती, अनुशासन और सेवा की शर्तें) नियम 2026 लागू कर दिए हैं। प्रदेश में पंचायत सचिव की संख्या ग्राम पंचायत के बराबर होगी, जो वर्तमान में 23,011 हैं। इसका मतलब हुआ क्या आप एक पंचायत सचिव के पास दो ग्राम पंचायत का चार्ज नहीं होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए एक सचिव की नियुक्ति की जाएगी। मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिव चयन परीक्षा का आयोजन, कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा किया जाएगा।पंचायत सचिव का जिला संवर्ग रहेगा। इन्हें तीन स्तरीय वेतनमान मिलेगा। परिवीक्षा अवधि दो वर्ष की रहेगी।
रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हर साल परीक्षा होगी
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मप्र पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती, अनुशासन और सेवा की शर्तें) नियम 2025 में तैयार करके दावे-आपत्ति मंगाए थे। 30 दिन की अवधि पूरी होने के बाद इन्हें अंतिम रूप देकर अधिसूचित कर दिया है। भर्ती के लिए संचालनालय प्रतिवर्ष 15 जनवरी तक रिक्त पदों की सूचना कर्मचारी चयन मंडल को भेजेगा। मंडल पात्रता परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की जिला और श्रेणीवार योग्यता सूची तैयार करेगा। रिक्त पदों के 15 प्रतिशत अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची बनेगी। पात्रता परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने पर ऐसे अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसकी आयु अधिक और सीपीसीटी (कंप्यूटर दक्षता परीक्षा) में अधिक अंक मिले हैं।
तीन स्तरीय रहेगा वेतनमान
पंचायत सचिव के लिए तीन स्तरीय वेतनमान मिलेगा। कार्यभार ग्रहण से दो वर्ष की सेवा पूरी होने तक दस हजार रुपये निश्चित वेतन मिलेगा। दो वर्ष बाद सातवें वेतनमान के अनुसार 19,500-62,200 और दस वर्ष की सेवा के बाद 23,500-80,500 वेतनमान की पात्रता होगी। दूसरा और तीसरा वेतनमान समिति की अनुशंसा के बाद ही मिलेगा।
रोजगार सहायकों के लिए अधिक आयु सीमा 50 वर्ष रहेगी
पात्रता आयु भर्ती वर्ष की एक जनवरी को 21 से 35 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए। अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, दिव्यांगजन को शासन के प्रावधान अनुसार छूट मिलेगी। ग्राम रोजगार सहायक कोटे से अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष रहेगी। सचिव की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष रहेगी। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, कंप्यूटर दक्षता और हायर सेकेंडरी निर्धारित की गई है।
यदि कोई सचिव त्यागपत्र देना चाहता है तो उसे एक माह पहले जिला पंचायत सीईओ सूचना देनी होगी या फिर एक माह का वेतन जमा करना होगा। कार्य निष्पादन, आचरण और अन्य गुणों के मूल्यांकन के आधार पर इनका वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन भी तैयार होगा।

.webp)