MP IAS List of New Officers-in-Charge - मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों के प्रभारी अधिकारियों की सूची

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 24 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव करवाने जा रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थान पर नए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 27 आईएएस अधिकारियों के नाम है:- 

IAS Officers In-charge in Madhya Pradesh

  1. श्री पी नरहरि: प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार श्री मनीष सिंह को। 
  2. श्री स्वतंत्र कुमार सिंह: सचिव, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग का प्रभार जॉन किंग्सली ए. आर. को। 
  3. श्री श्रीमन शुक्ला: सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का प्रभार श्री संजय कुमार शुक्ल को।
  4. श्रीमती वंदना वैद्य: प्रबंध संचालक, म.प्र. वित्त निगम, इंदौर का प्रभार श्रीमती राखी सहाय को।
  5. श्री सत्येंद्र सिंह: वि.क.अ. सह संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ, मध्यप्रदेश एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPCET) तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) का प्रभार श्री मोहित बुंदस को।
  6. श्री श्रीकांत बनोठ: आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, भोपाल का प्रभार श्री शीलेन्द्र सिंह को।
  7. श्री बल सिपाहा: आयुक्त, उच्च शिक्षा, म.प्र. का प्रभार श्री गिरीश शर्मा को।
  8. श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव: प्रमुख राजस्व आयुक्त, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग तथा आयुक्त, भू अभिलेख एवं. बंदोवस्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर अतिरिक्त) का प्रभार श्री दिलीप कुमार को।
  9. श्री बसंत कुर्रे: वि.क.अ.-सह-संचालक, कौशल विकास, म.प्र. का प्रभार श्री अवधेश शर्मा को।
  10. श्री दिनेश श्रीवास्तव: वि.क.अ.-सह-संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, म.प्र. का प्रभार श्री मयंक अग्रवाल को।
  11. श्री अभिजीत अग्रवाल: प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित का प्रभार श्री अनुराग सक्सेना को।
  12. श्री छोटे सिंह: वि.क.अ.-सह-संचालक, पंचायत राज, भोपाल का प्रभार श्री हृदेश श्रीवास्तव को।
  13. श्री तरुण राठी: आयुक्त, आदिवासी विकास, म.प्र. का प्रभार श्री मदन विभीषण नागरगोजे को।
  14. श्री हरजिंदर सिंह: संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र का प्रभार श्रीमती शिल्पा गुप्ता को।
  15. श्री सौरव कुमार सुमन: वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सहित सभी पदों का का प्रभार श्री अनुराग चौधरी को।
  16. श्री मनोज पुष्प: वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाऍं म.प्र. का प्रभार सुश्री शीला दाहिमा को।
  17. श्री उमाशंकर भार्गव: संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, म.प्र. का प्रभार श्री कुमार पुरुषोत्तम को।
  18. श्रीमती सरिता बाला ओम प्रजापति: संचालक, जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), भोपाल का प्रभार श्री हृदेश श्रीवास्तव को।
  19. श्री गौतम सिंह: आयुक्त, म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का प्रभार श्री शीलेन्द्र सिंह को।
  20. श्री राजीव रंजन मीना: वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त तथा संचालक, बजट का प्रभार श्री भास्कर लक्षकार को।
  21. श्रीमती हर्षिका सिंह: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का प्रभार श्री अवि प्रसाद को।
  22. श्री दीपक आर्य: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का प्रभार श्री अवि प्रसाद एवं तथा कार्यपालन संचालक, एप्को का प्रभार श्री अमनबीर सिंह बैंस को।
  23. श्री आशीष भार्गव: अपर सचिव, म.प्र. शासन, गृह विभाग तथा कार्यपालक संचालक, आपदा प्रबंधन संस्थान का प्रभार श्री सुभाष कुमार द्विवेदी को।
  24. सुश्री निधि निवेदिता: आयुक्त, महिला एवं बाल विकास का प्रभार श्रीमती उमा महेश्वरी आर. को।
  25. श्री अजय कटेसरिया: अपर सचिव, म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग तथा संचालक, कर्मचारी चयन मंडल का प्रभार श्री मयंक अग्रवाल को।
  26. श्री फ्रैंक नोबल ए.: प्रबंध संचालक, म.प्र. खनिज निगम तथा संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म का प्रभार श्री वी.एस. चौधरी कोलसानी को।
  27. श्री दिलीप कुमार यादव: प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रभार श्री अभय अरविंद बेडेकर को।

नोट: हमने सावधानीपूर्वक लिस्ट का प्रकाशन किया है परंतु फिर भी कृपया इसका आधिकारिक आदेश से मिलान अवश्य कर लें।

List of 27 New Nodal Officers in Place of IAS Officers Proceeding on Election from MP

Madhya Pradesh Chief Secretary Shri Anurag Jain has released the list of new nodal officers to be appointed in place of the IAS officers who are proceeding on election duty to conduct the Assembly elections in Assam, Kerala, Tamil Nadu, West Bengal, and Puducherry. This list contains the names of 27 IAS officers:-





भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!