कमलनाथ की तारीफ करने वाले विधायक को महाराज साहब ने ऐसा सबक सिखाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 मार्च 2026
: वह वीडियो आपको याद ही होगा जो पिछले महीने वायरल हुआ था। ग्वालियर चंबल संभाग और खास तौर पर गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में राजनीति के श्रीमंत महाराज साहब श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक विधायक ने कमलनाथ की तारीफ कर डाली थी। आज श्रीमंत महाराज साहब ने विधायक महोदय को ऐसा सबक सिखाया है कि आज के बाद, अकेले में भी कमलनाथ का नाम नहीं लेंगे। 

चंदेरी के विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को आप भी जानते होंगे। यह वही विधायक हैं जिन्होंने कहा था कि जो कोई श्रीमंत महाराज साहब का विरोध करेगा उसकी जुबान काट ली जाएगी। फिर फरवरी 2026 में एक वीडियो वायरल (Click Here) हुआ। इस वीडियो में मंच पर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठे हुए हैं, विधायक महोदय बता रहे हैं कि जिस प्रकार कमलनाथ जी ने दिल्ली से छिंदवाड़ा के लिए ट्रेन चलवाई, बिल्कुल वैसे ही आप भी दिल्ली से अशोकनगर के लिए ट्रेन चलवा दीजिए। मंच से अपनी मांग के दौरान विधायक ने जो ट्रेन मांगी थी उसको दिल्ली से गुना होते हुए अशोक नगर आना था। आज रेलवे द्वारा दिल्ली से अशोकनगर ट्रेन की घोषणा तो कर दी गई है परंतु यह ट्रेन गुना होते हुए नहीं आएगी बल्कि झांसी-बीना होते हुए आएगी। अब यह कांड रेल मंत्री ने सिंधिया के साथ किया है या सिंधिया ने अपने विधायक के साथ, Political Speculation लगाते रहिए।

बैसाखी पर्व के अवसर पर दिल्ली-अशोकनगर के बीच विशेष ट्रेन का संचालन

भोपाल। यात्रियों की सुविधा एवं आगामी बैसाखी पर्व के दौरान तीर्थ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से अशोकनगर रेलवे स्टेशन  के मध्य चलाई जाएगी।

ट्रेन संचालन विवरण इस प्रकार है:
गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से अशोकनगर रेलवे स्टेशन के लिए दिनांक 11.04.2026 (शनिवार) को दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर रेलवे स्टेशन से दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के लिए दिनांक 15.04.2026 (बुधवार) को शाम 17.00 प्रस्थान करेगी।

कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच (बायो-टॉयलेट सहित) लगाए जाएंगे, जिनमें 01 थर्ड, 02 स्लीपर, 19 जनरल कोच एवं 02 एसएलआर कोच शामिल हैं।

मुख्य ठहराव (दोनों दिशाओं में):
यह विशेष ट्रेन मार्ग में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, पलवल रेलवे स्टेशन, कोसीकलां रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर रेलवे स्टेशन, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन एवं बीना जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

समय सारणी (संक्षेप में):
दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान: 12:15 बजे (11.04.2026)
अशोकनगर आगमन: 04:00 बजे (12.04.2026)
अशोकनगर से प्रस्थान: 17:00 बजे (15.04.2026)
दिल्ली सराय रोहिल्ला आगमन: 08:45 बजे (16.04.2026)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!