भोपाल, 26 मार्च 2026 - लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा कक्षा 9 और कक्षा 11 की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की रीटोटलिंग प्रक्रिया एवं शुल्क संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संचालक श्री के के द्विवेदी द्वारा दिनांक 26 मार्च 2026 को समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के नाम पत्र जारी कर दिया गया है।
MP School Education Issues Guidelines for Retotaling of Class 9 & 11 Main Exam Papers
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से जारी किए गए निर्देश में बताया गया है कि दिनांक 23 मार्च को कक्षा 9 और कक्षा 11 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यदि किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसके प्राप्तांक में कोई गड़बड़ी है तो दिनांक 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक अपने विद्यालय में आवेदन कर सकता है। इसके लिए प्रत्येक विषय के लिए मात्र ₹10 फीस लगेगी।
- दिनांक 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच ब्लॉक स्तरीय मूल्यांकन केंद्र के अधिकारी के निर्देशन में विषय के शिक्षक द्वारा पुनर्गणना का काम किया जाएगा।
- जिन विद्यार्थियों के प्राप्तांक में वृद्धि होगी केवल उनकी लिस्ट दो कॉपी में तैयार करके एक कॉपी संबंधित स्कूलों को और दूसरी विकासखंड अधिकारी को दी जाएगी।
- विकास खंड अधिकारी EMS पोर्टल पर अपने Login से विद्यार्थियों के प्राप्तांक में संशोधन हेतु ,संबंधित सब्जेक्ट को पोर्टल पर अनलॉक करेंगे।
- संबंधित स्कूल के कक्षा अध्यापक EMS पोर्टल पर अपने Login से विद्यार्थियों के रिजल्ट में संशोधन को Marks Management में Retotaling Marks Entry विकल्प पर दिनांक 18.04.2026 तक दर्ज करेंगे तथा मुख्य परीक्षा की प्रक्रिया की तरह ही लॉक करेंगे एवं परीक्षा प्रभारी एवं प्राचार्य वेरीफाई करेंगे।
मध्य प्रदेश कक्षा 9 एवं कक्षा 11 रीटोटलिंग का रिजल्ट
दिनांक 21 अप्रैल 2026 को रीटोटलिंग के बाद संशोधित मार्कशीट पोर्टल से डाउनलोड की जा सकेगी। श्री द्विवेदी ने यह नहीं बताया कि यदि डाउनलोड की गई मार्कशीट में कोई गड़बड़ी हुई तो उसके लिए अपील कहां पर करेंगे, लेकिन यदि किसी विद्यार्थी के साथ ऐसा होता है तो तत्काल अपने स्कूल के प्राचार्य और जिले के कलेक्टर को लिखित शिकायत दर्ज करवाई एवं अपनी शिकायत की पावती प्राप्त करें। यही पावती आपको भविष्य में काम आएगी।

.webp)
