मध्य प्रदेश के 14 जिलों में ओलावृष्टि और 40 में बारिश, लाखों किसान बर्बाद

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 मार्च 2026
: सैटेलाइट इमेज के आधार पर जो मौसम का पूर्वानुमान भोपाल समाचार में प्रकाशित हुआ था बिल्कुल वैसा ही हुआ है। मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गुलाबी और 40 से ज्यादा जिलों में बारिश की खबर आ रही है। इसके कारण लाखों किसान बर्बाद हो गए। हिमालय की दूसरी तरफ पश्चिम से आ रहे इन बादलों का हमला अभी खत्म नहीं हुआ है बल्कि इसके निरंतर रहने की संभावना है। 

14 जिलों में ओलावृष्टि, लाखों किसान बर्बाद

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मंदसौर, शिवपुरी,आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, झाबुआ, खंडवा, आगर-मालवा, विदिशा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, दमोह, सिवनी और छतरपुर में ओलावृष्टि हुई है। इसके कारण खेतों में खड़ी, और खलियान में पड़ी फसल खराब हो गई। लाखों किसान बर्बाद हो गए। 

114 शहरों में बारिश हुई

इसके अलावा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, जबलपुर संभाग के अधिकतम क्षेत्र में बारिश हुई है। मध्य प्रदेश के 42 जिलों के 114 से ज्यादा शहर प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा बारिश धार के बदनावर और बैतूल के घोड़ा डोंगरी में करीब पौन इंच दर्ज की गई। वहीं बड़वानी, सेंधवा, भैंसदेही, मुलताई, भोपाल और दमोह समेत कई जगहों पर आधा इंच या उससे ज्यादा पानी गिरा। 

74 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चली

तेज आंधी ने कई इलाकों में असर दिखाया। आगर-मालवा में सबसे तेज 74 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जबकि सीहोर में 54 किमी, बड़वानी और नरसिंहपुर में 46 किमी, आलीराजपुर में 43 किमी की रफ्तार दर्ज की गई। भोपाल, सागर, इंदौर और जबलपुर समेत कई शहरों में 35 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

अगले दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादलों का प्रभाव रहेगा। तापमान सामान्य के आसपास रहेगा और मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात संभव है।यह पूर्वानुमान उपग्रह इमेज और वर्तमान मौसम प्रणालियों पर आधारित है। मौसम में बदलाव संभव है, इसलिए अपडेट रहें। गूगल न्यूज़ पर भोपाल समाचार को फॉलो करें। सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहे और लाइव अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। सभी लिंक नीचे दिए गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!