भोपाल, 15 मार्च 2026 : स्वास्थ्य विभाग में सार्थक एप के माध्यम से ऑनलाइन अटेंडेंस लगाई जाती है लेकिन फिर भी शासकीय सिविल डिस्पेंसरी कमला नगर कोटरा सुल्तानाबाद में डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स अफसर अनुपस्थित रहते हैं। जब बात समझने से नहीं बनी तो CMHO ने सभी डॉक्टर नर्स स्टाफ को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है।
All Doctors, Nurses and Staff at Kamla Nagar Civil Dispensary Issued Show-Cause Notices
CMHO भोपाल द्वारा दिनांक 11 मार्च को डॉक्टर सुदर्शना सुल्लेरे, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती विनीता तिवारी और नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती लताभानु को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में लिखा है कि 11 मार्च को उपरोक्त तीनों अपने कर्तव्य पर बिना अनुमति के अनुपस्थित थे। इसके अलावा सार्थक मोबाइल एप के माध्यम से कलेक्ट की गई ऑनलाइन अटेंडेंस की समीक्षा में पाया गया कि, यह लोग समय के बाद आते हैं और समय से पहले चले जाते हैं। संजीवनी क्लिनिक कमला नगर में मैरिज बैठे होते हैं फिर भी चले जाते हैं।
लोगों ने यह भी बताया कि, कमला नगर सिविल डिस्पेंसरी में डबल स्टाफ तैनात किया गया है लेकिन फिर भी पब्लिक को परेशान होना पड़ता है, क्योंकि ज्यादातर स्टाफ या तो सुबह समय पर नहीं आता या फिर दोपहर बाद समय से पहले चला जाता है। प्राइवेट क्लीनिक के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रेस रिलीज जारी करने वाले CMHO ने इतनी बड़ी कार्रवाई के बारे में प्रेस को कोई जानकारी नहीं दी है। यह भी नहीं बताया कि नोटिस देने के बाद क्या कार्रवाई की गई है। जबकि उपरोक्त तीनों, सार्थक मोबाइल एप्लीकेशन की समीक्षा में, कर्तव्य के प्रति लापरवाह प्रमाणित हो चुके हैं।

.webp)