इंदौर, 8 मार्च 2026 : शहर में आज सुबह अचानक माहौल बदल गया। अच्छा हुआ संडे था। बाजार बंद था लेकिन अचानक हजारों लोग सड़कों पर आ गए। शहर के कई इलाकों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें गिरीं। हर मिसाइल ने सैकड़ो लोगों को टारगेट किया। थोड़ी ही देर में हजारों लोग लाल हो गए। आसमान का रंग बदल गया। लोग एक दूसरे को बाहों में लेकर संभाल रहे थे। पुरानी दुश्मनी भूल कर एक दूसरे का हाथ पकड़ रहे थे।
Indore: Rapid-Fire ‘Missiles’ Showered One After Another, Thousands Turned Red
आज रंग पंचमी है और आज इंदौर में वर्ल्ड फेमस "गेर" का आयोजन किया जाता है। होली के मतवाले अपनी अपनी गलियों से टोलियां लेकर निकलते हैं और फिर एक दूसरे से होली मिलते हैं। रंग पंचमी का ऐसा त्यौहार जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं, पूरी दुनिया में अनोखा है। इंदौर में टोरी कॉर्नर की गेर में तीन टैंकरों पर मिसाइलें लगाकर रंग बरसाया गया। ऑपरेशन सिंदूर की याद में टैंक से रंगीन पानी की बौछार की गई।
Indore Witnesses ‘Missile-Like’ Color Blasts, Thousands Covered in Red
नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति की सूंड से रंगीन पानी लोगों पर डाला गया। इतना गुलाल उड़ा कि आकाश रंगीन नजर आने लगा। मॉरल क्लब समिति की गेर में 15 ब्लोअर मशीनें, 6 डीजे गाड़ियां, एक बड़ी बोरिंग मशीन और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर अलग-अलग झांकियां चलती रहीं।
What Happened in Indore? One After Another ‘Missiles’ Fell, Crowd Turned Red
संगम कॉर्नर समिति की गेर में बरसाना की टीम ने लट्ठमार होली खेली। राधा-कृष्ण की जोड़ी ने रास रचाया। युवाओं की टोली होली गीत और देशभक्ति के तरानों पर नाचती-झूमती रही।
Indore Event Turns Dramatic: Rapid ‘Missiles’ Leave Thousands Red
इससे पहले रंगोत्सव की शुरुआत उज्जैन में बाबा महाकाल को केसरयुक्त जल अर्पित करके की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वज पूजन किया। बाबा का अभिषेक करने के बाद प्रदक्षिणा की। तलवारबाजी के जौहर भी दिखाए। फिर संतनगर की गेर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों पर फूल और गुलाल बरसाए। होली गीतों पर दोनों हाथ उठाकर थिरकते नजर आए।
मात्र 34 मिनट में राजवाड़ा क्लीन
इंदौर नगर निगम द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इंदौर की ऐतिहासिक तथा परंपरागत रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के अवसर पर लाखों लोग गैर मे शामिल हुए और कई गाड़ियों से हजारों टन रंग, गुलाल ,पानी की बौछारें पूरे गैर मार्ग पर त्योहार के जश्न एवं हर्षोल्लास से मनाने के लिए उपयोग की गई। इंदौर नगर निगम की टीम ने फिर वही कमाल किया, मात्र 34 मिनट में गैर मार्ग पर व विशेष कर इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चला कर सफाई की। यही है इंदौर और इंदौर नगर निगम की विशेषता, इसीलिए हमारा इंदौर पूरे देश में सफाई में है अव्वल।
नगर निगम द्वारा गैर समाप्त होने के तुरंत बाद सफाई व्यवस्था हेतु व्यापक संसाधन तैनात किए गए, इसके अंतर्गत 10 स्वीपिंग मशीन, 7 डंपर, 6 जेसीबी मशीन, 3 लॉन्ग हॉलिंग वाहन, 3 ट्रैक्टर, 30 ओपन वाहन, 20 जेट प्रेशर मशीन तथा 400 से अधिक सफाई मित्रों की विशेष टीम ने गैर मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में तैनात रह कर पूरी टीम गैर निकलने के तत्काल बाद सफाई कार्य प्रारंभ कर मार्गों को पुनः स्वच्छ बनाया गया।
इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से गैर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर कचरा संग्रहण की विशेष व्यवस्था की गई थी, अलग-अलग स्थानों पर कचरा एकत्रित करने व कचरे के त्वरित उठाने एवं का कार्य किया गया था।




.webp)