इंदौर नगर निगम के तीन मस्टर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, एक नियमित कर्मचारी सस्पेंड

Updesh Awasthee
इंदौर, 30 मार्च 2026
: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार राजस्व वसूली कार्य में लगातार लापरवाही करने के साथ ही कार्य स्थल से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर 03 मस्टर वसूली सहायक की सेवा समाप्त तथा 01 वसूली सहायक को निलंबित किया गया। 

Indore Municipal Corporation Terminates Services of 3 Muster Employees

झोन क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक 26 के अंतर्गत राजस्व वसूली कार्य में संलग्न मस्टर वसूली सहायक दिनेश पिता बदामी लाल चौहान विगत 20 दिनों से बिना पूर्व सूचना के कार्य स्थल से अनुपस्थित रहने तथा मस्टर वसूली सहायक तरुण पिता बने सिंह तोमर राजस्व वसूली कार्य में लापरवाही करने पर दोनों मस्टर वसूली सहायक को कार्य एवं हाजिरी से मुक्त किया गया। 

झोंन क्रमांक 01 वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत राजस्व वसूली कार्य में संलग्न मस्टर वसूली सहायक अभिषेक महिपाल सरवन जो की विगत 9 फरवरी से लगातार अपने कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने पर मस्टर वसूली सहायक को कार्य एवं हाजिरी से मुक्त किया गया।

इसी प्रकार जलकर विभाग में कार्यरत स्थाई बेलदार निलेश पिता राजाराम पाल जो कि जलकर वसूली कार्य में संलग्न था, किंतु निलेश पिता राजाराम पाल जनवरी 2024 से निरंतर कार्य स्थल से अनुपस्थित रहा, विभाग द्वारा लगातार सूचना पत्र दिए जाने के पश्चात भी अंतिम सूचना पत्र का स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार स्थाई बेलदार निलेश राजाराम पाल की को निलंबित किया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!