Alirajpur News: भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक और बोहरा धर्मगुरु के कार्यक्रम की तैयारी

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 30 मार्च 2026
: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया एवं जिलाध्यक्ष मकू परवाल उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों विशेषकर भाजपा स्थापना दिवस एवं “गांव बस्ती चलो अभियान” को लेकर आवश्यक चर्चाएं की गईं। कार्यकर्ताओं से संवाद कर विस्तृत कार्य योजना तैयार की और अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। 

बैठक के दौरान नगर पालिका आलीराजपुर, नगर परिषद आजाद नगर एवं जोबट के सभी नगरीय निकायों के नवनियुक्त एल्डरमैनो का स्वागत किया गया। 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी खरत, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, विशाल रावत, महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह, राजू मुवेल सहित सभी 13 मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। 

बोहरा समाज के धर्मगुरु का शीघ्र होगा आगमन, केबिनेट मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

आलीराजपुर, 30 मार्च 2026: बोहरा समाज के धर्मगुरु के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने आलीराजपुर के बोहरा वाड़ी मोहल्ले में पहुंचकर समाजजनों से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने बोहरा समाज के लोगों से चर्चा कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। समाजजनों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं को गंभीरता से सुनते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान महामंत्री मोंटू शाह, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी सहित बड़ी संख्या में बोहरा समाजजनों मौजूद रहे। 

कैबिनेट मंत्री श्री चौहान एवं जिलाध्यक्ष श्री परवाल ने कहा कि धर्मगुरु का आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है और उनके स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। समाजजनों ने भी इस अवसर पर अपनी तैयारियों की जानकारी दी। रिपोर्ट: नवीन सेन
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!