भोपाल समाचार, 16 मार्च 2026 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। Milk Magic के नाम से अपने प्रोडक्ट बेचने वाली Jayshri Gayatri Food Products Private Limited कंपनी के Director Kishan Modi को ED अपने गिरफ्तार किया और फिर कोर्ट से रिमांड पर ले लिया। मामला लगभग 21 करोड रुपए मूल्य के डेयरी उत्पादों किन निर्यात में गड़बड़ी का है।
ED Action in Bhopal: Jai Shree Gayatri Food Products Director Kishan Modi on Remand
प्रेस के लिए जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), भोपाल आंचलिक कार्यालय ने 13.03.2026 को किशन मोदी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 19(1) के तहत मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (जेजीएफपीपीएल) और अन्य से संबंधित धन शोधन की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उन्हें 14.03.2026 की माननीय विशेष न्यायालय (पीएमएलए) श्रीपाल के समक्ष हाजिर किया गया और माननीय न्यायालय ने पीएमएलए के तहत आगे की जांच के लिए 18/03/3026 तक ईडी हिरासत में भेज दिया।
यह गिरफ्तारी भारतीय दंड संहिता की धारा 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज पुलिस स्टेशन में दिनांक 29.08.2023 को दर्ज एफआईआर संख्या 0492/2023 और भोपाल के ईओडब्ल्यू द्वारा दिनांक 22.07.2024 को दर्ज एफआईआर संख्या 0027 के आधार पर मनी लॉन्डिंग की जांच के तहत की गई है।
पीएमएलए, 2002 के तहत की गई जांच में पता चला कि सिल्क मैजिक ब्रांड नाम से डेयरी उत्पादों की आपूर्ति करने वाली कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड दूध की वसा को लाड के तेल और अन्य हानिकारक रसायनों से बदलकर मिलावटी डेयरी उत्पादों का निर्माण करने में शामिल थी।
इन उत्पादों की आपूर्ति न केवल घरेलू बाजार में की जाती थी, बल्कि इन्हें विभिन्न देशों में निर्यात भी किया जाता था। ऐसे निर्यात को सुगम बनाने के लिए, निर्यात मंजूरी प्राप्त करने हेतु इंदौर स्थित निर्यात निरीक्षण एजेंसी (ईआईए) के समक्ष प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं की जाली परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। हालांकि, संबंधित प्रयोगशालाओं से सत्यापन करने पर पता चला कि ऐसी कई रिपोर्ट जाली थी और उनके द्वारा जारी नहीं की गई थीं। आगे की जांच से पता चला कि इन जाली प्रयोगशाला रिपोर्टी के आधार पर, मैससे जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने मिलावटी डेयरी उत्पादों का निर्यात किया और एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में खोले गए अपने बैंक खातों में निर्यात आय प्राप्त की। जांच में पता चारा कि जाली प्रयोगशाला रिपोर्टी के आधार पर किए गए निर्यात से लगभग 20.59 करोड़ रुपये की निर्यात आय अर्जित की गई थी। जिसे पीएमएलए के प्रावधानों के तहत अपराध की आय के रूप में पहचाना गया है।

.webp)