भोपाल, 24 मार्च 2026: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी में लूप लाइन में लगा दिए गए वरिष्ठ नेता श्री दिग्विजय सिंह राज्यसभा में अपना विदाई भाषण दे चुके हैं। अब अपने जीवन की अंतिम पारी में प्रवेश कर रहे हैं। इसकी शुरुआत अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन से करेंगे। उनके ऑफिस से कार्यक्रम जारी हो गया है। भाजपा में कहा जाता है कि यदि सरकार में काम चाहिए तो राम के पास जाना होगा। कुछ संकेत मिल रहे हैं कि श्री दिग्विजय सिंह भी भारत सरकार के लिए काम करेंगे। इससे पहले भी वह UGC वाली समिति के अध्यक्ष थे, जिसने सबसे विवादित बिल बनाया।
Digvijaya Singh to Visit Ayodhya on Ram Navami, KAM Mangne RAM k Pass
राज्यसभा में विदाई भाषण के दौरान श्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के संस्थापक सदस्य श्री अटल बिहारी वाजपेई को अपनी प्रेरणा का केंद्र बताया था। इसी दौरान राज्यसभा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इशारा किया था कि, राजनीति में रिटायरमेंट नहीं होता। आपका अनुभव देश के काम आना चाहिए। यह संकेत मिलने के बाद श्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या जाकर भगवान श्री राम के दर्शन करने का फैसला किया है। दिनांक 26 मार्च गुरुवार, श्री रामनवमी के दिन श्री दिग्विजय सिंह दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर लगभग 1:30 बजे तक अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में रहेंगे। श्री दिग्विजय सिंह पहले भी कहते थे कि, वह सनातन धर्म को मानते हैं और भगवान श्री राम के भक्त हैं, लेकिन अपनी भक्ति का प्रचार नहीं करते। परंतु इस बार उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी किया है और सबको बताया है कि वह राम मंदिर जा रहे हैं।
मोदी सरकार में काम के लिए राम जरूरी है
भोपाल में भाजपा के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, जब राम मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया, तब देश के संत-महंत, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के परम पूज्य सरसंघचालक भी उसमें उपस्थित थे। कांग्रेस को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुई।दिग्विजय सिंह अगर उस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चले जाते, तो भी कांग्रेस उन्हें राज्यसभा नहीं भेजती। अब दिग्विजय सिंह यह महसूस कर चुके हैं कि राम अगर साथ हैं तो काम जरूर आता है।
दिग्विजय सिंह ने भी कहा था वह राम मंदिर जाएंगे लेकिन...
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय श्री दिग्विजय सिंह ने भी कहा था कि वह राम मंदिर जाएंगे लेकिन तब जब मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। श्री दिग्विजय सिंह और उनके धर्मगुरु के अनुसार अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण अभी पूर्ण नहीं हुआ है लेकिन फिर भी श्री दिग्विजय सिंह अयोध्या जा रहे हैं।

.webp)