दमोह, 6 मार्च 2026 : मध्य प्रदेश के सागर संभाग के दमोह जिले में लोगों ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है, जिसको कहानियों में नरभक्षी कहा जाता है। जो इंसानों को मार कर उनका कच्चा मांस खा जाता है। इस व्यक्ति ने, भाई दूज के दिन अपनी बहन से टीका लगवाने जा रहे एक 19 वर्षीय युवक का मांस खाने के लिए हत्या कर दी।
Man Caught While Allegedly Eating Flesh of Youth After Brutal Attack
यह घटना दमोह जिले जिले के समन्ना गांव की है। होली के बाद भाई दूज के दिन 19 साल का युवक भारत विश्वकर्मा अपनी बहन से टीका लगवाने के लिए, बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी गांव में रहने वाले गुड्डा पटेल ने बाइक के पहिए में सरिया फंसा कर उसको गिरा दिया। फिर उसके सिर पर हथौड़े से 20-25 बाहर हमला किया और फिर उसके सिर का मांस खाने की कोशिश करने लगा। यह सब कुछ गांव वालों के सामने हुआ। एक तरफ गांव वालों में दहशत फैल गई तो दूसरी तरफ इसी दहशत के कारण वह संगठित हो गए और उन्होंने गुड्डा पटेल को काबू कर लिया।
पुलिस ने बताया कि, गुड्डा पटेल ने 2008 में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उसको 14 साल की जेल हुई थी। पिछले साल ही जेल से छूटा था। 10 दिन पहले उसके बेटे की शादी हुई थी। बेटा अपनी पत्नी को निभाने के लिए ससुराल गया हुआ है और यहां गुड्डा पटेल ने फिर से हत्या कर दी। गांव वालों का कहना है कि गुड्डा पटेल की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध थी। वह नियमित रूप से शमशान घाट जाता था और वहां से जले हुए सब की हड्डियां और राख लेकर आता था। no ads

.webp)