उज्जैन में भाजपा विधायक ने कलेक्टर से कहा, ऐसा विकास नहीं चाहिए, बंद करो नहीं तो...

Updesh Awasthee
उज्जैन, 6 मार्च 2026
: भारतीय जनता पार्टी से लगातार तीसरी बार विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा ने कलेक्टर को चेतावनी दिए कि ऐसा विकास बंद करो जो लोकल पब्लिक को परेशानी पैदा करता हो। यदि नहीं किया तो मैं खुद पब्लिक के साथ सड़क पर उतर आऊंगा। श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन की उत्तर विधानसभा से विधायक हैं। 

BJP MLA Issues Warning to District Collector in Ujjain

यह विवाद, पिपलीनाका से भैरवगढ़ तक 1.5 किमी सड़क के चौड़ीकरण का है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा प्रॉफिट चौड़ा किया जा रहा है। 3 मार्च को जारी नोटिस में सात दिन के भीतर मकान तोड़ने के आदेश दिए गए हैं। रहवासियों का तर्क है कि 10-10 फीट के फुटपाथ और डिवाइडर की चौड़ाई कम कर उनके आशियाने बचाए जा सकते हैं।

इस मुद्दे पर विधायक कालूहेड़ा और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कलेक्टर रौशन कुमार सिंह व यूडीए सीईओ संदीप सोनी से चर्चा की। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि विकास के नाम पर विनाश हुआ, तो वे जनता के साथ खड़े रहेंगे। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि 24 मीटर से ज्यादा सड़क चौड़ीकरण हुआ तो मैं जनता के साथ सड़क पर उतरूंगा। हम विकास के विरोधी नहीं हैं, न्यायोचित विकास होना चाहिए ताकि गरीब बेघर न हों। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!