निर्वाचन आयोग भोपाल में दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ शिकायत

Updesh Awasthee
भोपाल, 16 मार्च 2026 :
नरेला विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मतदाताओं के संबंध में की गई शिकायत को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। मंडल अध्यक्ष पचौरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला द्वारा हिंदू मतदाताओं को परेशान करने और भ्रम फैलाने के उद्देश्य से झूठी शिकायत की गई थी।

Complaint Filed with Election Commission in Bhopal Against Digvijaya Singh and Manoj Shukla

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पचौरी अपने वकीलों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे और इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रकरण में रिटर्निंग ऑफिसर एवं बीएलओ द्वारा की गई जांच में सभी मतदाता सही पाए गए थे। इसके बावजूद दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला द्वारा दबाव बनाकर कुछ लोगों से एफिडेविट दिलवाए गए।

पचौरी ने निर्वाचन अधिकारी को रहवासी मतदाताओं द्वारा दिए गए काउंटर एफिडेविट भी सौंपे। रहवासी मतदाता पोखन लाल साहू और हमीर सिंह यादव ने भी अपने काउंटर एफिडेविट प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट किया कि उनसे दबाव बनाकर हस्ताक्षर कराए गए थे।

अधिवक्ता ओम पाटीदार ने बताया कि 7 मार्च को दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला द्वारा चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी, जिसमें नरेला विधानसभा की रतन कॉलोनी के एक घर में 30 मतदाताओं के नाम होने का दावा किया गया था। हालांकि एसडीएम स्तर पर हुई जांच में यह दावा पूरी तरह गलत और निराधार पाया गया।

मंडल अध्यक्ष पचौरी ने कहा कि एक विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाने और हिंदू मतदाताओं को परेशान करने के उद्देश्य से इस प्रकार की मनगढ़ंत शिकायतें की जा रही हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि इस प्रकार की झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वे न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!