बरसाना की पवित्र होली को बदनाम करने वाले 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज, एडिटेड वीडियो किए थे

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 2 मार्च 2026
: भारत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस का एक बड़ा समूह, अशांति और अस्थिरता के लिए काम कर रहा है। यह किसी पार्टी और विचारधारा के पक्ष में नहीं है बल्कि इनका लक्ष्य केवल विघ्न पैदा करना है। मथुरा की होली को बदनाम करने के लिए, ताबड़तोड़ एडिटेड वीडियो वायरल किए गए। पुलिस ने सात यूट्यूब चैनल संचालकों को आईडेंटिफाई किया और गिरफ्तार कर लिया। अभी इंस्टाग्राम और फेसबुक के इनफ्लुएंसर्स की तलाश की जा रही है। 

Case Filed Against 7 YouTubers Over Barsana Holi Video

मथुरा के एसपी देहात श्री सुरेश चंद्र रावत ने इस समाचार की पुष्टि करते हुए बताया है कि, बरसाना में लठमार होली की 5000 साल पुरानी परंपरा है। इसका अपना धार्मिक महत्व है और इतनी प्राचीन परंपरा होने के कारण दुनिया भर के श्री कृष्ण भक्त लठमार होली में शामिल होने के लिए बरसाना आते हैं। इसलिए यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का विषय भी है। पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर अचानक बरसाना की होली को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए थे। जांच करने पर पता चला की वीडियो एडिटेड थे और कई साल पुराने वीडियो को लेकर एडिट किया गया था, ताकि फैक्ट चेक नहीं हो पाए। 

श्री रावत ने बताया कि बरसाना थाने में आईटी एक्ट की धारा 67 एवं 67 ए के तहत मामला दर्ज किया गया। अब तक साथ यूट्यूब चैनलों के संचालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह प्रक्रिया लगातार जारी है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस तरह की वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा। 

ध्यानाकर्षण: कृपया ध्यान दीजिए कि यह ना तो विचारधारा की लड़ाई है और ना ही किसी धर्म या परंपरा विशेष को बदनाम करने की साजिश है बल्कि भारत में सोशल मीडिया उपद्रवियों की एक नई फौजी बन रही है। इनका उद्देश्य सिर्फ उपद्रव होता है। विचारधारा कोई भी हो, यदि उसका कोई बड़ा इवेंट हो रहा है तो वहां कोई ना कोई विघ्न उत्पन्न जरूर करेंगे। विचारधारा और मान्यता वालों को पहचानना आसान है, लेकिन इनकी पहचान करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि यह कभी किसी एक साइड खड़े नहीं दिखाई देते।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!