सतना, 1 मार्च 2026 : Domino's Pizza Restaurant (Jubilant Food Works Ltd.) रीवा रोड सतना पर कंज्यूमर फोरम ने 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। विवाद इसलिए हुआ क्योंकि डोमिनोज के कोरियन पनीर टिक्का ब्रेड में मांस के टुकड़े निकले जबकि ग्राहक ने शाकाहारी आर्डर किया था।
दीपावली की पूजा के बाद खाने के लिए डोमिनो'एस पिज़्ज़ा ऑर्डर किया था
यह पूरा मामला 31 अक्टूबर 2024, दीपावली के दिन का है। सतना निवासी सूरज तिवारी और उनकी पत्नी नैंसी तिवारी ने डोमिनोज पिज्जा सेंटर से कोरियन पनीर टिक्का ब्रेड ऑर्डर किया था। दंपति और उनके परिवार के सभी सदस्य आजीवन शाकाहारी हैं और उन्होंने कभी मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं किया है। दीपावली के अवसर पर परिवार धार्मिक कार्यों में व्यस्त था और सभी सदस्य साथ बैठकर भोजन कर रहे थे। उन्होंने कोरियन पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड का सेवन किया। इसी दौरान सूरज तिवारी को संदेह हुआ। उन्होंने बारीकी से देखा तो पाया कि कोरियन पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड के भीतर मांस था, जिससे परिवार के सभी सदस्य स्तब्ध रह गए।
गलती की और सॉरी भी नहीं बोला
परिवार ने तत्काल खाद्य पदार्थ की तस्वीरें खींचकर रेस्टोरेंट से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद आवेदक की ओर से पहले लीगल नोटिस भेजा गया और फिर जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया गया।
डोमिनोज के वकील कंज्यूमर फोरम को अपनी SOP समझाने लगे
कंपनी ने अपनी दलील में कहा कि आवेदक ने धुंधली तस्वीर पेश की है, जो उनके दावे को सिद्ध नहीं करती। कंपनी ने यह भी तर्क दिया कि उनके पास शाकाहारी और मांसाहारी उत्पादों के लिए अलग-अलग पैकिंग की सुविधा है। कंपनी ने आवेदक के परिवाद को असत्य, भ्रामक और सारहीन बताते हुए उसे निरस्त करने का अनुरोध किया।
Domino's Fined ₹8 Lakh Over Meat Pieces Found in Vegetarian Korean Paneer Tikka Brea
उपभोक्ता आयोग ने डोमिनो'एस कंपनी के वकील की डिमांड और दलील दोनों को अमान्य कर दिया और कंपनी पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अब कंपनी को यह राशि 1 महीने के भीतर देनी होगी। आयोग के अध्यक्ष एससी उपाध्याय और सदस्य उमेश गिरि एवं विद्या पांडेय की पीठ ने कंपनी को यह भी निर्देश दिया है कि वह परिवादी दंपति को 10 हजार रुपये का परिवाद व्यय भी अदा करे।

.webp)