भोपाल में दुकान जलकर राख हो गई, फायर ब्रिगेड स्टार्ट ही नहीं हो पाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 मार्च 2026
: यह मध्य प्रदेश की राजधानी और स्मार्ट सिटी भी है। स्वाभाविक है कि यहां मध्य प्रदेश की सबसे अच्छी व्यवस्थाएं होती हैं लेकिन कटारा हिल्स इलाके की एक दुकान में लगी आग की घटना देखिए। लोगों ने समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी लेकिन पौन घंटे तक आई ही नहीं, आई तो स्टार्ट हुई ही नहीं। फायर ब्रिगेड स्टाफ के सामने पूरी दुकान जलकर राख हो गई। 

Shop Gutted in Bhopal Fire, Fire Brigade Fails to Start on Time

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित एक रजाई-गद्दे की दुकान में देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट तक ऊपर उठ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो आग पर जल्दी काबू पा लिया जाता, लेकिन फायर ब्रिगेड ही करीब 45 मिनट देरी से मौके पर पहुंची। कटारा हिल्स के स्प्रिंग वैली में श्री वृंदावन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट है। ठीक इसके पास रजाई-गद्दे की दुकान है। गुरुवार-शुक्रवार की देर रात इसी दुकान में आग लगी। राहगीर और आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल बुलाने के लिए फायर स्टेशन पर कॉल किया, लेकिन पौन घंटे तक दमकल मौके पर ही नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

एक महिला ने कहा कि पौन घंटा तक दमकल मौके पर नहीं आई। जब आई तो उसमें कर्मचारियों ने खराब बताई। फिर कुछ संसाधन ढूंढने लगे। जब संसाधन मिले तो गाड़ी ठीक की गई और फिर आग बुझाई गई। हालांकि, तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!