झाबुआ, 20 मार्च 2026: लोकायुक्त पुलिस की इंदौर यूनिट ने झाबुआ में छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला कर्मचारी के पति को राजगढ चौराहा झाबुआ रिश्वत लेते हुए रंग हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला कर्मचारी एवं उसके पति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Husband of Woman Employee Arrested Taking Bribe in Jhabua, Case Filed Against Both
लोकायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा बताया गया कि, आवेदक श्री कमल सिंह ठाकुर, पिता स्व. श्री रामसिंह ठाकुर, उम्र 63 वर्ष पद से.नि. कम्पाउण्डर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेटलावद जिला झाबुआ निवासी-65 अंबिका चौक पेटलावद जिला झाबुआ द्वारा लोकायुक्त की इंदौर यूनिट में उपस्थित होकर शिकायत की गई थी कि, श्रीमती रत्ना प्रेम पंवार पति श्री नरेन्द्र पंवार, सहायक ग्रेड-2, जिला आयुष कार्यालय झाबुआ निवासी-61 ग्रीनगोल्ड कालोनी झाबुआ एवं श्री नरेन्द्र पंवार पिता स्व. श्री किशोर सिंह पंवार उम्र-63 वर्ष निवासी-61 आरोपी 2 ग्रीनगोल्ड कालोनी झाबुआ द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि, वह शासकीय आयुर्वेद औषधालय पेटलावद से कम्पाउण्डर के पद से दिनांक 28. 02.2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उनको सेवानिवृत्ति उपरान्त पेंशन, ग्रेज्यूटी, अर्जित अवकाश एवं समयमान वेतनमान का लाभ मिलना है। आवेदक के पेंशन, ग्रेज्यूटी, अर्जित अवकाश एवं समयमान वेतनमान के प्रकरण के बिल तैयार करने एवं कोषालय से राशि निकलवाने के एवज में आवेदक से 12,000/- रू० रिश्वत की मांग की जा रही है।
आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 20.03.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपी श्रीमती रत्नाप्रेम पंवार द्वारा रिश्वत राशि प्राप्त करने हेतु अपने पति श्री नरेन्द्र पंवार को भेजा गया। आरोपी के पति श्री नरेन्द्र पंवार को आवेदक श्री कमल सिंह ठाकुर से राजगढ चौराहा झाबुआ पर 10,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
ट्रेपदल में कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री पवन पटोरिया, आरक्षक श्री मनीष माथुर , आरक्षक कमलेश तिवारी एवं जिला पुलिस लाईन इंदौर की महिला आरक्षक 807 पूजा तोमर एवं महिला आरक्षक 3329 जान्हवी सेंगर शामिल थे।
लोकायुक्त कार्यालय इंदौर का फोन नंबर एवं एड्रेस
आमजन से अपील है की कोई अधिकारी / कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक,
विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता- मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007
दूरभाष: 0731-2533160, 0731-2430100

.webp)