भोपाल में बी फार्मेसी के स्टूडेंट की संदिग्ध अवस्था में मौत, कुरवाई जिला विदिशा का रहने वाला था

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुरवाई जिला विदिशा से पढ़ाई (बी फार्मेसी) करने के लिए आए स्टूडेंट की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका बड़ा भाई उसकी डेड बॉडी को अस्पताल लेकर आया था। स्टूडेंट प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई के अलावा एक अस्पताल में मेल नर्स का काम भी करता था। उसके कमरे से एक इंजेक्शन और सिरिंज मिली है।

Mystery Death in Bhopal: Pharmacy Student from Kurwai Dies Under Suspicious Conditions

26 वर्षीय दुर्गेश अहिरवार पिता मोर सिंह अहिरवार मूल रूप से कुरवाई जिला विदिशा का रहने वाला था। फिलहाल भोपाल में रहकर प्राइवेट कॉलेज से बी फार्मेसी लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। इसी के साथ एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्सिंग जॉब भी करता था। शुक्रवार सुबह मृतक का बड़ा भाई परीक्षा देने के लिए घर से निकल रहा था। तभी उसने छोटे भाई को उठाना चाहा। कई बार आवाज देने पर भी उसके शरीर में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं हुई। आनन फानन में भाई उसे लेकर पास के एक अस्पताल में पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

छोला थाने के सी जी एस सेंगर ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस को मृतक के कमरे से एक इंजेक्शन और सिरिंज मिला है। जिसे जप्त कर लिया गया है। पुलिस इस मामले को सुसाइड मानकर चल रही है। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पिछले 6 सालों से भोपाल में रहकर दुर्गेश पढ़ाई कर रहा था। दुर्गेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

परिजन बोले कभी किसी तनाव का जिक्र नहीं किया

मृतक पटेल नगर स्थित भानपुर में किराए के कमरे में रहता था। ठीक पड़ोस वाले कमरे में बहन और बहनोई रहते थे। घटना के समय बहन और बहनोई घर में मौजूद नहीं थे। परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि सुसाइड से पहले दुर्गेश ने कभी किसी परेशानी और तनाव का जिक्र नहीं किया। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग सहित कार्य स्थल एवं कॉलेज में प्रताड़ना के एंगल पर जांच कर रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!