भोपाल, 30 मार्च 2026: 12वीं पास करके कॉलेज में एडमिशन तलाश रही छिंदवाड़ा की एक 17 वर्षीय माइनर गर्ल को, छिंदवाड़ा की ही दो लड़कियों ने अपने पास भोपाल बुलाया और फिर उसका गैंगरेप करवाया। पुलिस ने इस मामले में बालाघाट के दो युवाओं को गिरफ्तार किया है लेकिन अब एक बिल्डर का नाम भी आ रहा है। सूत्र कहते हैं कि वह मोनिका का दोस्त है।
Bhopal Minor Gangrape Case: Builder Link Surfaces, Said to Be Friend of Key Accused
लड़की की उम्र 17 वर्ष है। 12वीं की परीक्षा दी है और कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती है। इसी दौरान उसकी पहचान मोनिका इंदौरिया (23) से हुई, जो छिंदवाड़ा की रहने वाली है। फिलहाल भोपाल के विद्या नगर में अपनी सहेली रेणुका बुनकर (26) के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी। पीड़ित लड़की और मोनिका, दोनों के बीच फोन और सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी। मोनिका ने उसे नौकरी और एडमिशन का भरोसा देकर भोपाल बुलाया। 18 मार्च को पीड़िता भोपाल पहुंची, जहां मोनिका उसे अपने फ्लैट पर ले गई और रेणुका से मिलवाया।
मोनिका और रेणुका देख रही थी, निखिल और अतुल रेप कर रहे थे
इसके बाद कुछ देर बाद रेणुका काम पर चली गई। इसी बीच जब पीड़िता नहाने गई, तब मोनिका ने निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर को फ्लैट पर बुला लिया। रात में दोनों आरोपी वहां पहुंचे। यहां लड़की को सबसे पहले बियर पिलाई इसके बाद मोनिका इंदौरिया, निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर ने पीड़िता को नीट शराब पिलाई, जिससे वह बदहवास हो गई। इसके बाद रात करीब 9 बजे निखिल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, उसे अहसास हो रहा था कि उसके साथ गलत हो रहा है, लेकिन नशे के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। देर रात करीब 11 बजे अतुल मेड़ेकर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रेणुका बुनकर ने कथित रूप से सहयोग किया। पीड़िता का नशा कुछ कम हुआ था, लेकिन विरोध करने पर उसे धमकाया गया और मारपीट की गई।
तबीयत बिगड़ी तो घटना का खुलासा हुआ
अगली सुबह होश आने पर पीड़िता बिना किसी को बताए फ्लैट से निकल गई और छिंदवाड़ा लौट गई। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद 27 मार्च को वह मां के साथ भोपाल पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस समय पीड़िता थाने पहुंची, उस वक्त वहां महिला अधिकारी मौजूद नहीं थीं। बाद में गोविंदपुरा थाने से एसआई रूपा मिश्रा को बुलाया गया, जिन्होंने एफआईआर दर्ज की। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए। पुलिस ने जांच के बाद मोनिका इंदौरिया और रेणुका बुनकर एवं उनकी निशानदेही पर बालाघाट निवासी निखिल सिंह (32) और अतुल मेड़ेकर (30) को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला इतना सा नहीं था। इसके अलावा भी है। बाग सेवनिया थाना पुलिस ने सबसे पहले एक बिल्डर को बुलाया था, फिर ऊपर से एक फोन आया और बिल्डर को छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि जब यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस विवेक सिंह को मिली तो उन्होंने इंस्पेक्टर के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

.webp)