पत्नी और ससुराल वालों को एक्सपोज करने भोपाल में युवक ने सुसाइड कर लिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 मार्च 2026
: महिलाओं के प्रति संवेदनशील कानूनी प्रावधानों के कारण पुरुषों को आत्महत्या करनी पड़ रही है। भोपाल में एक युवक ने इसलिए आत्महत्या कर ली ताकि वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों को एक्सपोज कर सके। उसको इसके अलावा कोई रास्ता ही नहीं दिखा क्योंकि उसका मानना था कि यदि वह जिंदा रहेगा तो कानून और समाज उसकी बात पर भरोसा ही नहीं करेगा। जबकि उसकी पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ FIR दर्ज हो जाएगी। 

Bhopal Man Dies by Suicide, Allegedly Wanted to Expose Wife and In-Laws

27 वर्षीय केशव धानक पुत्र घिसीलाल धानक जगदीशपुर थाना ईंटखेड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। वह क्रेन ऑपरेटर था और 4 साल पहले कृष्णा नाम की युवती से शादी हुई थी। मृतक के चाचा विनोद का आरोप है कि शादी के बाद भी बहू का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग था। उसे दूसरे युवक से बात करते भतीजे ने रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद बना रहता था।

बहू आए दिन मायके चली जाती थी, कई-कई दिन तक लौटती नहीं थी। उसकी मां और बड़ी बहन भी भतीजे को कॉल कर प्रताड़ित करती थी। लगातार भतीजे को कॉल कर गंदी-गंदी गालियां दी जाती थीं और फर्जी मुकदमा लगवा कर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। आए दिन की प्रताड़ना और बदसलूकी से परेशान जाकर भतीजे ने सुसाइड किया है।

विनोद ने बताया कि खुदकुशी से पहले बहू की बड़ी बहन ने केशव को कॉल कर गालियां दी थीं। जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी हमारे पास मौजूद है और हमने यह रिकॉर्डिंग पुलिस को भी सौंप दी है। हम भतीजे के लिए न्याय चाहते हैं। उसे खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली उसकी सांस, बढ़सास और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कटवा कर फिकवा देंगे: पत्नी और उसकी बड़ी बहन ने धमकी दी थी

चाचा विनोद की ओर से पुलिस को चार ऑडियो क्लिप दी गई हैं। इन सभी में बहू उसकी मां और उसकी बड़ी बहन, केशव को गालियां देती हैं। सरे राह कटवा कर फेंकने की धमकी देती हैं। फर्जी महिला अपराध में जेल भिजवाने की धमकी देती सुनाई दे रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी ऑडियो को जांच में शामिल किया गया है, जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!