पुलिस की बड़ी कामयाबी, ईको कार से पच्चीस पेंटी बियर जप्त, गुजरात का आरोपी गिरफ्तार

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 12 मार्च 2026
: जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 पेटी बीयर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा बरझर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़गांव स्थित महेंद्र तिराहे पर की गई। 

Alirajpur Police Crackdown: 25 Beer Cartons Found in Maruti Suzuki Eeco

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ईको कार में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी लेने पर कार से 25 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई। जब्त शराब करीब 300 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक ईको कार (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) भी जब्त की है। 

कार में सवार नितिन मेडा निवासी गुजरात को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम तरोले के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवा तोमर, सउनि सुदीप त्रिवेदी, आरक्षक धर्मेंद्र, रिंकू सिंह, विजय और मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बड़ा सवाल बरकरार
जिले में समय-समय पर लाखों रुपये की अवैध शराब पकड़ी जाती है, लेकिन यह शराब आखिर किस दुकान या स्रोत से भरकर लाई जाती है, इस पर आज तक ठोस कार्रवाई सामने नहीं आ पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है और कई बार सरकारी शराब दुकानों से ही शराब गुजरात जैसे पड़ोसी राज्य में खपाने के आरोप लगते रहे हैं। 

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब करोड़ों रुपये में शराब दुकानें खरीदी जाती हैं, तो वहां से बाहर जा रही शराब पर कड़ी निगरानी क्यों नहीं होती। बड़ी मछलियों पर कार्रवाई कब होगी ? इसे लेकर लोगों में चर्चा है, जबकि आबकारी विभाग की भूमिका को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
रिपोर्ट: नवीन सेन।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!