पैसों के लिए ईमान, सिर्फ शाहरुख खान नहीं, रेल मंत्री भी बेच देते हैं, भोपाल शताब्दी में कमला पसंद

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 12 मार्च 2026
: विमल का विज्ञापन करने के लिए लोग शाहरुख खान को अक्सर टारगेट करते हैं और सही करते हैं। लेकिन बात यह है कि केवल शाहरुख खान को नहीं बल्कि सरकार से भी सवाल पूछना चाहिए। भोपाल शताब्दी में कमला पसंद का विज्ञापन किया जा रहा है। पूछना तो पड़ेगा, क्या रेलवे इतना कंगाल हो गया। 

‘Kamla Pasand’ Advertisement Seen Inside Bhopal Shatabdi, Questions Raised Over Railway Policy

इस समाचार में उपयोग किए गए चित्र एक यात्री ने भेजे हैं। यह फोटो 11 मार्च को दिल्ली से भोपाल आने वाली शताब्दी में कैप्चर किए गए। यात्री ने अपना विवरण गोपनीय रखने का अनुरोध किया है, लेकिन वह चाहते हैं कि इस मामले में सरकार से सवाल किया जाए। दिल्ली से भोपाल आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में हर सीट के पीछे, यानी कि प्रत्येक यात्री की आंखों के ठीक सामने कमला पसंद पान मसाला का विज्ञापन लगा हुआ है। यात्री ने पूछा है कि क्या भारतीय रेल सचमुच में इतनी दरिद्र हो गई है कि वह चंद पैसों के लिए कैंसर बेचने को मजबूर है? उम्मीद है भारतीय रेलवे की तरफ से यात्री को जवाब दिया जाएगा। 

या फिर रेल मंत्री को कोई गिफ्ट मिल गया है?

पान मसाला बनाने वाली कंपनियों का विज्ञापन करने के लिए शाहरुख खान से सवाल किया जाता है, और इसमें कोई गलत बात नहीं है। शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे धनवान एक्टर हैं। लोग पूछते हैं कि जब इतना पैसा कमा लिया है तो थोड़ी तो मर्यादा रखो। कंपनी वाले कानून की कमजोरी का फायदा उठा रहे हैं परंतु आपके पास आपका ईमान तो है। हम यहां पर केवल इतना जोड़ना चाहते हैं कि, बिल्कुल इतनी ही तीखी आवाज में भारतीय रेलवे से भी सवाल किया जाना चाहिए। रेल मंत्री को जवाब देना चाहिए कि यह डिसीजन क्यों लिया। क्या रेलवे को पैसों की जरूरत है या फिर रेल मंत्री को कोई गिफ्ट मिल गया है?
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!