कॉलेज में ऐसा क्या हुआ, छात्रा ने जाना बंद कर दिया और सुसाइड कर लिया, अयोध्या नगर भोपाल का मामला

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 मार्च 2026
: अयोध्या नगर पुलिस थाने के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि, कॉलेज में ऐसा क्या हुआ था जो एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा अंकिता थापा ने पहले कॉलेज जाना छोड़ दिया और उसके बाद सुसाइड कर लिया। 

Bhopal LLB Student Dies by Suicide After Stopping College, Questions Raised Over What Happened

भोपाल के अयोध्या नगर में रहने वाली एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है।

अयोध्या नगर पुलिस थाने की ओर से नियुक्त किए गए इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर मनोज सिंह (ASI) ने बताया कि अंकिता थापा पिता शिवा थापा (17) अयोध्या नगर थाने के पास रहती थी। एलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी, लेकिन बीते एक महीने से कॉलेज नहीं जा रही थी। घरवाली जब पूछते तो सिर्फ इतना कहती थी की पढ़ाई में मन नहीं लगता। मरते दम तक उसने नहीं बताया कि कॉलेज में क्या हुआ था। बुधवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं लिखा है।

देर रात परिजनों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों के डिटेल बयानों के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका की एक जुड़वा बहन के अलावा एक छोटा भाई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!