भोपाल में हाई प्रोफाइल ड्रामा - 78000 का खाना किसने खाया और फायदा किसने उठाया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 26 मार्च 2026
: एक हाई प्रोफाइल ड्रामा चल रहा है जिसमें टीवी एक्टर Kanchi Singh, होशंगाबाद रोड स्थित क्लब एंड कैफे Amante के मालिक मनीष शर्मा एवं Women Power Award 2026 के ऑर्गेनाइजर बीना श्रीवास्तव, तीन किरदार हैं। कौन सही है कौन गलत, यह तो तब पता चलेगा जब पुलिस इन्वेस्टिगेशन करेगी लेकिन फिलहाल मामला पुलिस में गया ही नहीं है। मीडिया ट्रायल के माध्यम से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। 

खाना खाने बुलाया और वीडियो का विज्ञापन बनाकर चला दिया

टीवी एक्टर Kanchi Singh ने दैनिक भास्कर भोपाल के पत्रकार श्री साकिब खान से संपर्क किया। एक वीडियो स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया जिसमें कांची सिंह बता रही है कि, उनको Women Power Award 2026 कार्यक्रम में ऑर्गेनाइजर बीना श्रीवास्तव द्वारा सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम 14 मार्च को हुआ। कार्यक्रम के बाद मुझे बताया गया कि आज बीना श्रीवास्तव का बर्थडे है और डिनर पर इनवाइट किया। यह डिनर Amante रेस्टोरेंट में हुआ, जिसके मालिक श्री मनीष शर्मा हैं। कांची सिंह ने बताया कि डिनर के दौरान उनके वीडियो रिकॉर्ड किए गए। यह सामान्य बात है लेकिन उनके जाने के बाद, रिकॉर्ड किए गए वीडियो का उपयोग रेस्टोरेंट ने अपने विज्ञापन के लिए करना शुरू कर दिया। जब मैं ऐसा करने से मना किया तो मुझे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम की धमकी दी गई। 

हमने वीडियो के बदले 78000 का खाना खिलाया: मनीष शर्मा

खुद को Bhopal’s No.1 Cafe • Club • Rooftop • Bakery बताने वाले Amante के मालिक श्री मनीष शर्मा ने मीडिया ट्रायल के दौरान श्री साकिब खान को बताया कि, उन्होंने 78000 का खाना खिलाया और एक भी पैसा नहीं लिया। क्योंकि डील हुई थी। इसके वीडियो हम अपने प्रमोशन के लिए उपयोग करेंगे। अब जबकि हम वीडियो को प्रमोशन के लिए प्रयोग कर रहे हैं तो एक्ट्रेस कांची सिंह और पैसे मांग रही है। इसलिए हमने सारे वीडियो हटा दिए हैं। 

सारी गलती कांची सिंह के मैनेजर की है: बीना श्रीवास्तव

इसी मीडिया ट्रायल में इवेंट ऑर्गेनाइजर बीना श्रीवास्तव का बयान है। उन्होंने कहा कि इस विवाद के लिए कांची सिंह के पर्सनल मैनेजर शुभम तोमर जिम्मेदार हैं। सही जानकारी और तालमेल की कमी के कारण यह स्थिति बनी। बीना के अनुसार, इस विवाद से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले पर ज्यादा सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करना चाहतीं।

मीडिया ट्रायल का रिजल्ट

इस मीडिया ट्रायल से एक बात स्पष्ट हो गई की एक्टर कांची सिंह को जानकारी नहीं थी कि उनके वीडियो का इस प्रकार से उपयोग किया जाएगा। विवाद से पहले और विवाद के बाद भी उनके मैनेजर ने उनको कुछ नहीं बताया। रेस्टोरेंट के मालिक श्री मनीष शर्मा की बात में दम लगता है और फिर विवाद की स्थिति में उन्होंने वीडियो को हटा भी दिया। इवेंट ऑर्गेनाइजर बीना श्रीवास्तव की स्थिति थोड़ी डाउटफुल है। मानसिक तनाव के नाम पर जा उन्होंने मैदान छोड़ दिया। क्रॉस क्वेश्चनिंग से बचने की कोशिश की। जबकि सबसे पहला सवाल यह था कि, बीना श्रीवास्तव की डेट ऑफ बर्थ क्या है। क्या सचमुच 14 मार्च को उनका बर्थडे था या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि, बीना श्रीवास्तव ने सबको कंफ्यूज करके अपनी बर्थडे की पार्टी कर ली और पैसा भी नहीं देना पड़ा?
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!