भोपाल में नारायण नगर, खनूजा एनक्लेव और फॉर्चून डिलाइट सोसाइटी वालों के लिए गुड न्यूज़

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 मार्च 2026:
गोविंदपुरा विधानसभा से विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने एकदम ज़बरदस्त काम शुरू करवा दिया है। पूरे 3 करोड़ रुपये का मामला है, जिससे इलाके की सूरत ही बदल जाएगी। विधायक प्रतिनिधि श्री अशोक गुप्ता ने बताया कि, मंत्री जी ने साफ़ कह दिया है कि जनता को कोई दिक़्क़त नहीं होनी चाहिए और सबको टकाटक सुविधाएँ मिलनी चाहिए। 

क्या-क्या काम होने वाले हैं:

नारायण नगर (वार्ड 52): 2 करोड़ रुपये लगा के सीवेज का पूरा जाल बिछाया जा रहा है। अब गन्दगी और नाली-पानी का चक्कर ख़त्म, सब एकदम साफ़-सुथरा और सुगम हो जाएगा।
फॉर्च्यून डिलाइट सोसाइटी (वार्ड 54): यहाँ मंदिर का काम भी शुरू करवा दिया है। अब पूजा-पाठ की भी मौज रहेगी और बढ़िया रौनक रहेगी।
खनूजा एन्क्लेव (वार्ड 52): यहाँ तो, डामर की चिकनी सड़क बन गई है और साथ में ओपन जिम का भी उद्घाटन हो गया है। अब सब कसरत भी करेंगे और ठाठ से घूमेंगे भी।

कुल मिला के मंत्री जी का कहना है कि ये सब काम अपनी तरक़्क़ी के लिए बहुत ज़रूरी हैं और इससे अपने शहर के लोगों का जीवन एकदम बेहतरीन हो जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!