भोपाल में सड़कों पर कंस्ट्रक्शन के कारण भौरी जोड़ पर एक्सीडेंट, युवा व्यवसायी की मौत

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 मार्च 2026
: भोपाल की सड़कों पर हर रोज सैकड़ो एक्सीडेंट हो रहे हैं। कहीं मेट्रो तो कहीं फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण के कारण शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ठेकेदार कंपनी अपना काम करने के लिए सड़क पर बैरिकेडिंग कर देती है और ट्रैफिक के लिए कोई सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया जा रहा है। ऐसे ही एक एक्सीडेंट में 30 साल के युवा व्यवसायी की मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबकि गौरव सिंह (30) पिता स्वर्गीय शिवराज सिंह बड़ा कॉलोनी अवधपुरी के रहने वाले थे और टूर्स एंड ट्रेवल्स एजेंसी का संचालन करते थे। रविवार तड़के सुबह 3:00 बजे फूफा के निधन की सूचना के बाद इंदौर के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ दोस्त लकी भी उनकी कार में मौजूद था। तड़के करीब 3:45 बजे गौरव की कर भौरी जोड़ के करीब एक अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज के पिलर से जा टकराई। इससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लकी की हालत गंभीर है और हमीदिया अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

गौरव की 4 साल पहले लव-अरेंज मैरिज हुई थी। हालांकि उनकी फिलहाल कोई संतान नहीं है। गौरव ने अपने दम पर टूर्स एंड ट्रेवल्स के कारोबार को बढ़ाया। वहीं गौरव की मौत के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते भोपाल-इंदौर रोड भौरी जोड़ पर सड़क को वनवे किया गया है। उन्हें लोगों ने बताया कि गौरव सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को क्रॉसिंग देने के प्रयास में पिलर से जा टकराए। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस पर कॉल किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां गौरव को चेक करने के बाद डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दिया जबकि लकी का इलाज जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!