भोपाल के बावड़ियां कला रेलवे अंडरब्रिज पर यातायात शुरू करने के निर्देश

Updesh Awasthee
भोपाल, 9 मार्च 2026 (शिवम शुक्ल)
: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को बावड़ियां कला रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कर यातायात शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि होशंगाबाद रोड की ओर जाम की स्थिति से बचने के लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाए जाएं। अंडरब्रिज शुरू होने से नर्मदापुरम रोड, बावड़ियां कलां, सलैया और कोलार क्षेत्र के लाखों लोगों का आवागमन आसान होगा।

Bhopal Civic Update: Directions Issued to Start Traffic at Bawadiya Kalan Railway Underbridge

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि होशंगाबाद रोड की तरफ जाते समय जाम ना लगे, इसके लिए कट पॉइंट बनाकर सिग्नल लगाया जाए। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और कहा कि इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि बारिश में अंडरब्रिज में पानी ना भरे और शीघ्र ही शेड का निर्माण भी कराए। भोपाल के लिए रहवासियों के लिए यह अंडरब्रिज एक बड़ी सौगात है।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि बावड़ियां कला ओवर ब्रिज से लगभग 20000 वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं, ऐसे में पूरा ट्रैफिक ओवरब्रिज से जा रहा था, लेकिन अब अंडरब्रिज बनने से पल्लवी नगर सहित अन्य कॉलोनीवासियों को काफी सहूलियत होगी। इस अंडर ब्रिज के बनने से अब कोलार रोड और नर्मदापुरम रोड़ की कनेक्टिविटी बेहतर होने से लगभग 5 लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!