मध्य प्रदेश के समस्त DEO DPC के नाम राज्य शिक्षा केंद्र की चेतावनी

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 9 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने आज सभी कलेक्टरों के नाम जारी पत्र में स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयकों को चेतावनी दी है। लिखा है कि कई बार निर्देशित कर चुके हैं अब 30 मार्च डेडलाइन घोषित कर रहे हैं। यदि किसी भी विद्यार्थी के एडमिशन या परीक्षा में कोई प्रॉब्लम हुई तो दोनों अधिकारी जिम्मेदार होंगे। 

Education Alert in MP: Rajya Shiksha Kendra Warns All District Education Officers and DPCs

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के पत्र दिनांक 30 मार्च 2025 के संदर्भ में (जिसका फॉलोअप फरवरी के महीने में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा लिया गया था) राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक ने मध्य प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को पत्र लिखा है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी इसी शिक्षा सत्र में क्रिएट हो जाना चाहिए। मध्य प्रदेश में अभी तक 30% विद्यार्थियों की अपार आईडी क्रिएट नहीं की गई है। इसके अलावा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का काम भी अभियान के मोड में पूर्ण किया जाना है। 

पत्र में स्पष्ट लिखा है कि आगामी समस्त परीक्षाओं, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, कॉलेज में एडमिशन इत्यादि में अपार आईडी अंकित होना अनिवार्य है। ऐसी स्थिति में यदि कोई विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह जाता है तो इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। जिलों से अपेक्षा की गई है कि:- 
जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक 100% अपार आईडी बनाने के लिए नियमित समीक्षा और कार्रवाई करें। 

अपार आईडी बनाने में विद्यार्थी के आधार डाटा में संशोधन अथवा सुधार एवं अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के लिए विकासखंड स्तर पर, लोकल पोस्ट ऑफिस और लोकल बैंक में संचालित आधार नामांकन केंद्र में यह सुविधा उपलब्ध है। राज्य शिक्षा केंद्र में इस काम को पूरा करने के लिए 30 मार्च तक की डेडलाइन घोषित की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!