Dr Batras Homeopathy Clinic बंद, एमपी नगर वाली ब्रांच पर प्रशासन की कार्रवाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 09 मार्च 2026
: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल कार्यालय की टीम द्वारा एमपीनगर क्षेत्र में चल रहे डॉ. बत्रा होम्योपैथिक क्लीनिक (हेयर एंड स्किन) को बंद कराया। जांच के दौरान क्लीनिक में सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन और लाइसेंस नहीं मिलने पर ये कार्यवाही की गई है। 

Dr Batra’s Homeopathy Clinic in Bhopal Shut Down, No License or Registration Found

मध्य प्रदेश शासन के जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल संभाग द्वारा बताया गया कि, निरीक्षण दल द्वारा Dr Batra's Homeopathy Clinic in Zone 2, MP Nagar, Bhopal के संचालक को मध्यप्रदेश उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973 तथा नियम 1997 (यथा संशोधित) 2021 के प्रावधान अनुसार क्लीनिक का पंजीयन करवाए बिना संचालन न करने की हिदायत दी गई है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निजी अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है। विगत दिनों भोपाल कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भी बिना पंजीयन संचालित क्लिनिक्स की जांच करने के निर्देश दिए थे। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री,चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन, मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, गुमास्ता लाइसेंस की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही कुछ अन्य क्लिनिक्स के विरुद्ध भी एक्शन लिया जाएगा। क्रमांक/193/013 / विजय/अरुण शर्मा
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!