भोपाल में अर्जुन फिटनेस क्लब का डिजाइन ACS दुबे को पसंद नहीं आया, मौके पर बदलवाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 मार्च 2026
: बिट्टन मार्केट में अर्जुन फिटनेस क्लब, हाउसिंग बोर्ड का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। दावा किया जा रहा है कि ऐसा फिटनेस क्लब बन रहा है, जैसा इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में नहीं है और देश में भी बहुत कम है। ACS श्री संजय दुबे ने आज साइट विजिट की। उनको फिटनेस क्लब का डिजाइन पसंद नहीं आया। उन्होंने मौके पर ही डिजाइन में कई बड़े चेंज करवा दिए। 

अर्जुन फिटनेस क्लब वर्ल्ड क्लास का बनना चाहिए: संजय दुबे

अपर मुख्य सचिव (एसीएस) संजय दुबे आज रविवार को अपने साथ कमिश्नर गौतम सिंह को लेकर साइट विजिट करने पहुंचे। एसीएस ने मुख्य रूप से बिट्टन मार्केट में बन रहे अर्जुन फिटनेस क्लब और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट के निर्माण को देखा। शहर के सबसे आधुनिक अर्जुन फिटनेस क्लब की डिजाइन को एसीएस ने अपडेट करने का निर्देश दिया। एसीएस ने पार्किंग स्पेस और बढ़ाने व बुजुर्गों के लिए अलग से पार्किंग बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अर्जुन फिटनेस क्लब वर्ल्ड क्लास का बनना चाहिए।

बिट्टन मार्केट में बन रहे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट पर एसीएस ने इंजीनियरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय से पहले प्रोजेक्ट पूरा किया जाए।

पांच मंजिला अर्जुन फिटनेस क्लब में ऑलवेदर स्विमिंग पूल

बिट्टन मार्केट के पास स्थित अर्जुन फिटनेस क्लब को तोड़कर हाउसिंग बोर्ड विश्वस्तरीय सुविधाओं वाला शहर का सबसे आधुनिक क्लब बना रहा है। लगभग 40 साल पहले हाउसिंग बोर्ड ने इस क्लब को बनाया था। एक एकड़ में बना यह क्लब वर्तमान में एक मंजिल का है, जिसे तोड़कर 5 मंजिल का बनाया जा रहा है।

नए क्लब में क्या खास होगा

  • ऑल वेदर स्विमिंग पूल होगा। यानी पूरे साल इसमें तैराकी का आनंद लिया जा सकेगा। 
  • 20 हजार वर्ग फीट में शहर का सबसे बड़ा और आधुनिक जिम होगा। 
  • 3 बैंडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, योगा सेंटर, स्क्वैश और रूफ टॉप रेस्टोरेंट सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं इस क्लब में होगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!