बैरागढ़ में किराना कारोबारी का शव दुकान में फांसी पर लटका मिला

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 मार्च 2026:
शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र बैरागढ़ में एक युवा किराना कारोबारी का शव, उसकी अपनी दुकान में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है, जबकि ना तो सुसाइड नोट मिला है और ना ही आत्महत्या का कोई कारण ही पता चल पाया है। 

Mystery in Bairagarh: Grocery Shop Owner Found Dead Inside Store

उमेश कुमार खत्री पिता हेमंत कुमार खत्री (41) नीलकंठ कॉलोनी शिव मंदिर के पास बैरागढ़ में रहते थे। उनके भाई अजीत ने बताया कि भैया किराना कारोबारी थे, इसी के साथ फाइनेंस कंपनी के लिए रिकवरी का काम भी करते थे। 2007 में शादी हुई और 2016 में पत्नी से तलाक ले लिया। उनके दो बच्चे हैं, दोनों बच्चे पत्नी के पास हैं। रविवार तड़के उनका शव घर में स्थित दुकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि, भाई ने सबसे पहले बॉडी को देखा और परिजनों व पड़ोसियों की मदद से बॉडी को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भी चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जितने बयान दर्ज किए गए उसमें भी कोई कारण नहीं मिला है लेकिन फिर भी पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस का मानना है कि 10 साल पहले पत्नी से जो तलाक हो गया था, उसके कारण उमेश कुमार अभी भी डिप्रेशन में था और शायद इसी डिप्रेशन के चलते उसने सुसाइड कर लिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!