VIRAL PHOTO - मन की बात के दौरान मोदी का भाषण शुरू होते ही विधायक महोदय सो गए - उज्जैन की घटना

Updesh Awasthee
उज्जैन, 29 मार्च 2026
: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का "मन की बात" कार्यक्रम केवल भाजपा और भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सुना जाता है। क्योंकि इस कार्यक्रम में लोगों को वह जानकारी मिलती है, जो अन्य किसी माध्यम से नहीं मिलती। भाजपा में परंपरा है कि, मन की बात कार्यक्रम के बाद सांसद एवं विधायक, पार्टी के कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करते हैं लेकिन उज्जैन में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण शुरू होते ही भाजपा के विधायक महोदय सो गए। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय लोक शक्ति भवन में "मन की बात" कार्यक्रम का प्रसारण होता है और भाजपा के सभी प्रमुख नेता, कार्यालय में आकर "मन की बात" कार्यक्रम देखते हैं। कार्यक्रम के बाद संसद अथवा विधायक आदि नेताओं द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया जाता है और "मन की बात" कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने जो बताया है, उन बिंदुओं पर चर्चा की जाती है। इसलिए हर कोई प्रधानमंत्री के भाषण का एक-एक शब्द ध्यान से सुनता है परंतु विधायक श्री अनिल जैन ने ध्यान नहीं लगाया और भाजपा कार्यालय में बैठकर नरेंद्र मोदी का अपमान कर दिया। प्रधानमंत्री का भाषण शुरू होते ही, अपनी कुर्सी पर बैठे-बैठे सो गए थे। 

अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समाचार के लिखे जाने तक श्री अनिल जैन ने इस मामले में ना तो क्षमा याचना की और ना ही कोई स्पष्टीकरण दिया। हालांकि उन्होंने जो फोटो अपलोड किया है उसमें वह जागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!