भोपाल में 19 वर्षीय युवक का शव बेस्ट प्राइस के पास 80 फीट रोड पर ऑटो से फेंककर फरार हो गए

Updesh Awasthee
भोपाल, 5 मार्च 2026
: होली के खुशियों भरे त्यौहार के बीच भोपाल में एक 19 वर्षीय युवक का मर्डर कर दिया गया। हत्यारे, युवक केशव को बेस्ट प्राइस के पास 80 फीट रोड पर फेंक कर फरार हो गए। वह एक ऑटो रिक्शा से आए थे। पुलिस अब तक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है।

19-Year-Old Youth Murdered on Holi Day in Bhopal

मृतक की पहचान अरविंद मीणा (19) पुत्र हल्केराम मीणा, निवासी प्रताप नगर 80 फीट रोड थाना निशातपुरा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार अरविंद मीणा एक गारमेंट्स शॉप पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। बुधवार शाम तक वह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। होली खेलने के बाद अरविंद अपने दोस्त विशाल ठाकुर उर्फ भूरा और सचिन के साथ घूमने के लिए निकला था। आखिरी बार उसे इन्हीं दोनों के साथ देखा गया था। बाद में दोनों युवक अकेले मोहल्ले में लौट आए।

देर रात सड़क किनारे मिला अर्धनग्न शव

देर रात अज्ञात बदमाशों ने अरविंद का शव ऑटो से 80 फीट रोड पर फेंक दिया। शव अर्धनग्न हालत में था और उसके ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे। मृतक के पिता हल्केराम मीणा ने बताया कि बेस्ट प्राइस के पास भीड़ देखकर वे वहां रुके। पास जाकर देखा तो सड़क पर उनके बेटे का शव पड़ा था। निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के अनुसार मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

मृतक के मोहल्ले के लोगों और परिचितों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क पर शव रखकर जाम करेंगे। उन्होंने जांच में देरी का आरोप लगाया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!