आपके मोबाइल फोन में इस महीने यह पांच बड़े बदलाव होने वाले हैं

Updesh Awasthee
टेक्नोलॉजी न्यूज़ डिपार्मेंट, 7 मार्च 2026
: Android मोबाइल फोन में अब बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसकी शुरुआत हो गई है। Google ने कई फीचर्स पेश किए हैं जिसके कारण आपका पुराना मोबाइल फोन भी बिल्कुल नया हो जाएगा। यह आपकी लाइफ को थोड़ा और स्मार्ट एवं इंटेलिजेंट बना देगा। यहाँ इस अपडेट की मुख्य विशेषताएं दी गई हैं:

रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग 

Google Messages App का उपयोग करते हुए आप Find Hub के माध्यम से अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। भारत में इसके हजारों उपयोग होते हैं, जब कोई दो या दो से अधिक व्यक्ति किसी एक स्थान पर मिलने का फैसला करके आगे बढ़ रहे होते हैं तो उनको पता होता है कि उनके बाकी साथी इस समय कहां पर हैं। कुंभ के मेले में इस फीचर के माध्यम से मिसिंग बच्चों को तलाशा जा सकता है। और भी ऐसा बहुत कुछ किया जा सकता है जो शायद इस फीचर को बनाने वाले इंजीनियर ने भी नहीं सोचा होगा। 

खोया हुआ सामान ढूंढना

अपने भारत में समान खोजना सामान्य बात है। घर में जूते, मोबाइल और पर्स का खो जाना आनंद का विषय हो सकता है लेकिन जब आप ट्रेवल कर रहे होते हैं तब यदि आपका लगेज गायब हो जाए तो बड़ी चिंता की स्थिति हो जाती है। हवाई यात्रा के दौरान कई बार लगेज मिसिंग के मामले सामने आ जाते हैं। यह बड़ी परेशानी वाले होते हैं लेकिन गूगल का एक ट्रैकर टैग, इस प्रकार के खोए हुए सामान को ढूंढने में मदद करता है। यह ट्रैकर टैग आपके प्रिय पालतू जानवर और मैदान में खेलने गए बच्चों के लिए भी उपयोगी होते हैं। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में तो दादाजी के लिए भी उपयोगी होता है क्योंकि वह अक्सर बिना बताए कहीं पर भी चले जाते हैं। 

Google Play Shorts

एक बड़ा उपयोगी बदलाव हुआ है। Google Play Store में जब हम कोई मोबाइल एप्लीकेशन सर्च कर रहे होते हैं तो काफी ट्रेडिशनल रिजल्ट आते हैं लेकिन अब Google Play Shorts आ गया है। आप किसी भी मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में एक छोटा वीडियो देख सकते हैं। इससे आपको अपना डिसीजन बनाने में मदद मिलेगी। 

कस्टम कॉलिंग कार्ड

अब तक आपका नंबर आपकी पहचान था लेकिन अब आपकी कॉलर आईडी आपकी पहचान बनेगी। आप अपनी पसंद के अनुसार फोटोग्राफ्स, फोंट और यहां तक कलर्स का उपयोग कर सकते हैं। आप अपना खुद का कॉलिंग कार्ड डिजाइन कर सकते हैं। जब कोई आपको फोन करेगा तो उसकी स्क्रीन पर आपका कॉलिंग कार्ड दिखाई देगा। या नहीं उसको पता होगा कि वह किसीको फोन कर रहा है। 


Emoji Kitchen में नए स्टिकर्स: 

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए Gboard में अब नए इमोजी कॉम्बिनेशन जैसे कि चीज़ + गुलाब (🧀 + 🌹) और स्कंक + सैक्सोफोन (🦨 + 🎷) शामिल किए गए हैं। इन सभी फीचर्स की विस्तृत जानकारी के लिए यूज़र्स android.com/updates पर जा सकते हैं। यदि आप Pixel डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ विशेष फीचर्स भी आज से ही उपलब्ध हैं।
आज की टेक रिपोर्ट में बस इतना ही। नवीनतम तकनीकी जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहिये। सभी उपयोगी लिंक नीचे दिए गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!