GUCCI की जैकेट पहने युवक की डेड बॉडी BHEL BHOPAL के जंगल में मिली

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भेल स्पोर्ट्स क्लब के करीब जंगल में शनिवार की दोपहर को युवक का शव मिला है। उसका सिर कुचला हुआ है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने की नीयत से बॉडी को फेंका गया है। उसकी जैकेट पर GUCCI लिखा हुआ है। यदि जैकेट ओरिजिनल है तो यह बेहद हाई प्रोफाइल मामला है और पुलिस के लिए बड़ा स्ट्रेस क्रिएट होने वाला है।

Unidentified Man’s Body Found in Forest Area of BHEL Sports Club, Bhopal

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि अज्ञात युवक उम्र करीब 30 से 35 साल को हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका है। मृतक का रंग सांवला है। नीले सफेद चेक रंग की शर्ट पहन रखी है। उसकी जैकेट गुच्ची लिखा है। नीचे नेवी ब्लू कलर का पेंट पहन रखा है।

आरोपियों की पहचान के लिए घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आस पास के थानों को मृतक की फोटो सेंड की है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!