भोपाल, 21 फरवरी 2026: मामला बड़ा फिल्मी शुरू हुआ था। भारत में इस तरह की करोड़ों लव स्टोरी है, जब दीदी की बहन, दीदी के देवर से प्यार करती है, लेकिन इस लव स्टोरी का अंत बड़ा दर्दनाक हो गया। युवती ने सुसाइड कर लिया। वह नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रही थी।
Tragic End to Love Story in Bhopal, Girlfriend Dies by Suicide
भोपाल के अयोध्या नगर की विंध्याचल कॉलोनी में यह घटना घटित हुई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात की है। जबकि शनिवार दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई। पुलिस के मुताबिक उमा लोधी पुत्री नर्मदा प्रसाद (24) विंध्याचल कॉलोनी अयोध्या नगर में किराए से रहती थी।
उमा लोधी बरखेड़ा हसन जिला सीहोर की रहने वाली थी
वह मूल रूप से बरखेड़ा हसन जिला सीहोर की रहने वाली थी। उमा चार बहन और 6 भाईयों में आठवें नंबर की थी। उसके रिश्तेदार नरेंद्र ने बताया कि उमा का अपने ही जीजा के भाई से करीबी रिश्ता था। दोनों शादी करना चाहते थे। हालांकि बाद में युवक के परिजनों ने कहीं और उसकी शादी तय कर दी।
युवक ने पूछा था- कोई परेशानी तो नहीं
युवक ने उमा को कॉल कर पूछा कि मैं शादी करने वाला हूं तुम्हे कोई परेशानी तो नहीं है। उमा ने भी इसका विरोध नहीं किया था। गुरुवार को आए इस कॉल के बाद से उमा तनाव में थी। परिजनों का मानना है कि इसी डिप्रेशन के चलते उमा ने जान दी है। रिपोर्ट : शैलेंद्र पटेल।

.webp)